होटलों के बाद घरों में चलने लगा देह व्यापार, काेरोना पाबंदी के बीच पुलिस के लिए मुसीबत
अब तक दो चार होटलों में चल रहा यह धंधा अब घरों में भी होने लगा है। अब तक रामनगर के चुनिंदा होटल देह व्यापार के कई मामले पकड़े जा चुके हैं। होटलों में अधिकांश काल गर्ल बाहर से बुलाई जाती है।
जागरण संवाददाता, रामनगर : क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार का धंधा पहले से ही फलफूल रहा है। अब तक दो चार होटलों में चल रहा यह धंधा अब घरों में भी होने लगा है। अब तक रामनगर के चुनिंदा होटल देह व्यापार के कई मामले पकड़े जा चुके हैं। होटलों में अधिकांश काल गर्ल बाहर से बुलाई जाती है। यदि बात करें पूर्व के आंकड़ों की तो होटलों में पकड़े गए मामलों की लंबी फेहरिस्त है।
मुख्य रूप से वर्ष 2011 में ढिकुली के एक होटल के कमरे मेें पुलिस द्वारा युवकों के साथ दिल्ली की दो काल गर्ल पकड़ी गई थी। काफी आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया था। वर्ष 2013 में बैलपड़ाव के एक होटल में पांच कालगर्ल समेत आठ लोग पकड़े गए थे। इसके बाद वर्ष 2015 में पुलिस ने स्थानीय एक व्यक्ति समेत दो महिलाओं को रैकेट चलाते पकड़ा था। वर्ष 2018 में पुलिस ने चोरपानी स्थित घर से भी कालगर्ल का गिरोह पकड़ा था। 17 अपै्रल 2019 अपै्रल को भी पुलिस ने एमपी खेल मैदान के समीप होटल से पांच युवक व पांच युवतियों को पकड़ा था।
इसके बाद 29 सितंबर 2019 को क्यारी के होटल से दिल्ली का रैकेट पकड़ा था। जिसमें तीन युवक व छह युवतियां शामिल थी। अब चोरपानी में रैकेट पकड़ा गया। इसके अलावा भी देह व्यापार के कई अन्य मामले भी पुलिस पकड़ चुकी है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस अनैतिक देह व्यापार पर नजर रखे हुए हैं। यदि किसी होटल व रिसॉर्ट में भी ऐसी सूचना मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। कोरोना काल में देह व्यापार का धंधा करने वालों ने पुलिस से बचने के लिए नई तरकीब निकाली है। होटल व पार्लर काेरोना कर्फ्यू के चलते बंद हैं। एेसे में धंधेबाजों ने नया रास्ता अपनाते हुए घरों में अवैध व्यापार करना शुरू कर दिया है। पुलिस के लिए यह नया सिरदर्द बन गया है। पुलिस के लिए ऐसे में पकड़ना मुश्किल हो रहा है।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें