Move to Jagran APP

नैनाताल के हिमालय दर्शन क्षेत्र की खाई में मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव nainital news

शहर के हिमालय दर्शन क्षेत्र के समीप खाई में अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 11:03 AM (IST)
नैनाताल के हिमालय दर्शन क्षेत्र की खाई में मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव nainital news
नैनाताल के हिमालय दर्शन क्षेत्र की खाई में मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव nainital news

नैनीताल, जेएनएन : शहर के हिमालय दर्शन क्षेत्र के समीप खाई में अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को गहरी खाई से निकालने के लिए देर सांय तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन क्षेत्र में जमी बर्फ और अंधेरा होने कारण शव को खाई से नहीं निकाल सकी। शव करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोमवार को एसडीआरएफ और पुलिस द्वारा शव को खाई से निकाला जाएगा।

prime article banner

रविवार शाम करीब पांच बजे वन विभाग में कार्यरत युवक निमेष दानू ने हिमालय दर्शन के पास खाई में शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन  सफलता नहीं मिली। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि रास्ते के अभाव और बर्फ जमी होने के कारण शव नहीं निकाला जा सका है। सोमवार को एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शव को खाई से निकाला जाएगा। पुलिस शव के शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

30 से 35 वर्ष की महिला का है शव

कोतवाल ने बताया कि शव करीब ढाई से तीन माह पुराना लग रहा है। जंगली जानवरों के खाने और सडऩे से शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है। कपड़ों और अवशेषों से शव 30 से 35 वर्ष की महिला का लग रहा है।

शव ठिकाने लगाने की पनाहगाह बन रही शांत वादियां

जिले की शांत वादियां शवों को ठिकाने लगाने के लिए पनाहगाह बनती जा रही है। हिमालय दर्शन के समीप खाई में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। क्षेत्र में बाहरी पर्यटकों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। ऐसे में महिला की हत्या कर क्षेत्र में शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : छात्रा से ऑटो चालक ने किया था छेड़छाड़ व अगवा करने का प्रयास, पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद दबोचा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.