नैनीताल में शुरू हुआ रोपवे का संचालन, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने निःशुल्क उठाया लुत्फ
करीब एक वर्ष बाद आखिरकार कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने रोपवे का संचालन शुरू कर दिया है। पहले दिन स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने निशुल्क रोपवे का जमकर लुत्फ उठाया। बता दें कि बीते वर्ष रोपवे को अपग्रेड करने का कार्य शुरू किया गया था।
नैनीताल, जागरण संवाददाता : करीब एक वर्ष बाद आखिरकार कुमाऊँ मंडल विकास निगम ने रोपवे का संचालन शुरू कर दिया है। पहले दिन स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने निशुल्क रोपवे का जमकर लुत्फ उठाया। बता दें कि बीते वर्ष रोपवे को अपग्रेड करने का कार्य शुरू किया गया था। करीब 1.32 करोड़ की लागत से रोपवे में नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही अब इसे ऑटोमेटिक कर दिया गया है। जिसका पर्यटक रात को भी आनंद ले पाएंगे।
रविवार को रोपवे की निशुल्क सैर करने की खबर सुन सुबह से ही मल्लीताल स्थित रोपवे स्टैंड में भीड़ जुटना शुरू हो गया था। सुबह दस बजे से ही स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक लाइन में लगे हुए नजर आए। करीब बारह बजे निगम कर्मियों ने रोपवे का संचालन शुरू किया। रोपवे प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि एक बजे तक रोपवे द्वारा आठ चक्कर लगा लिए गए हैं। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को निशुल्क सैर कराई जा रही है। सोमवार से पूर्व की तरह इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें