गणतंत्र दिवस 2022 : चम्पावत में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, दी श्रद्धांजलि
जिलाधिकारी ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया संविधान सर्वमान्य है। उन्होने विभिन्न जातियों धर्मो व क्षेत्रीय विभिन्नताओं होते हुए भी हम सभी को एकता सूत्रों में बाधे रखने वाला संविधान दिया। सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी
जागरण संवाददाता, चम्पावत : 73 वां गणतंत्र दिवस जनपद में बुधवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह सभी सरकारी, गैर सरकारी भवनों में झण्डारोहण भी किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में झण्डारोहण जिलाधिकारी विनीत तोमर ने किया।
ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया संविधान सर्वमान्य है। उन्होने विभिन्न जातियों, धर्मो व क्षेत्रीय विभिन्नताओं होते हुए भी हम सभी को एकता सूत्रों में बाधे रखने वाला संविधान दिया। इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी, उन्होंने देश की आजादी के उन वीर सपूतो को भी याद किया जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें एक स्वतंत्र देश में जीने का अवसर दिया।
हमें उन सभी वीर सपूतो को श्रंदाजलि देने हेतु अपने कर्तव्यों का सही र्निवहन कर देश व समाज की सेवा करनी होगी। इन 73 वर्षों में हमारा देश निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, तथा दुनिया के समस्त देश आज भारत की तरक्की को देख रहे है, हमारा देश विकसित देश की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मचारी अध्यक्ष एसए सिद्धकी ने किया।
वही विकास भवन प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा झण्डारोहण कर सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। जनपद के समस्त तहसील व विकास खण्ड स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस लाईन में पुलिस परेड का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनीत तोमर ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी, एसडीआरएफ तथा पुलिस फायर सर्विस ने प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर पुलिस जवानों आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा ने कहा कि गणतंत्र दिवस की इस पावन बेला पर हम सभी को संविधान के मूलभूत आदर्शों की रक्षा एवं राज्य तथा राष्ट्र के सर्वागींण विकास के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, आईटीबीपी, एसएसबी के अधिकारी/ जवानों समेत गणमान्य नागरिक, विभिन्न अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थे।