दोबारा आने का वादा कर अल्मोड़ा से रवाना हुए रणवीर और दीपिका
बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की तीसरी सालगिरह मनाने अल्मोड़ा पहुंचे। जहां आज दोपहर बाद उन्होंने कसारदेवी में अपने प्रशंसकों से बाय-बाय और हेलीकॉप्टर से चले गए। उन्होंने कहा कि वे अल्मोड़ा और वह इस खूबसूरत जगह पर दोबार जरूर आएंगे।
अल्मोड़ा, जागरण संवाददाता : बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की तीसरी सालगिरह मनाने अल्मोड़ा पहुंचे। जहां आज दोपहर बाद उन्होंने कसारदेवी में अपने प्रशंसकों से बाय-बाय और हेलीकॉप्टर से चले गए। उन्होंने कहा कि वे अल्मोड़ा और वह इस खूबसूरत जगह पर दोबार जरूर आएंगे। वहरं फैन्स उनसे अच्छी तरह ना मिल पाने से काफी मायूस दिखे।
बालीवुड सेलिब्रिटी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण चार दिनों तक बिनसर की खूबसूरत वादियों में रहे। यहां आने का उनका मकसद एकांत में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह को सेलिब्रेट करना था। उनका यह प्रवास पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। मुम्बई से ही बिनसर के डेस्टिनेशन का चयन किया गया था। वहां के होटल स्टाफ आदि को सख्त हिदायत दी गई थी कि वह इसकी जानकारी किसी को ना दें। जिस कारण उनके यहां रुकने के बारे में किसी को पता नहीं चल पाया। रविवार 14 नवंबर को दोनों की तीसरी सालगिरह थी। बिना किसी शोर शराबे के उन्होंने एकांत में अपना समय बिताया। किसी प्रकार के किसी जश्न की कोई तैयारी नहीं की गई थी। बाहर से ना तो केक व ना ही अन्य सामग्री मंगाई गई थी।
चार दिन यहां रुकने के बाद मंगलवार को दोनों कलाकार देहरादून को निकलने के लिए रवाना हुए। तब तक उनके यहां होने की जानकारी उनके प्रशंसकों को भी मिल गई थी। जैसे ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रिजार्ट से बाहर निकले प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। जिस कारण वह दस मिनट तक गाड़ी में ही बैठे रहे। इसके बाद वह बिनसर से कसार देवी के खेल मैदान में पहुंचे। यहां पर उनके पहुंचने की जानकारी मिलने पर प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई।
गाड़ी से उतरने के बाद अपने हेलीकाप्टर में बैठने में उन्हें 10 मिनट लग गए। लोगों ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ सेल्फी खींचने लगे। उनका आटोग्राफ मांगने लगे। लेकिन लोगों को निराशा ही हाथ लगी। वह लोगों से बचते-बचाते पुलिस सुरक्षा के बीच अपने हेलीकाप्टर में बैठ गए। जाते-जाते यहां दोबारा आने की जरूर बात कह गए और लोगों का अभिभावदन किया। पुलिस के एक फायर कर्मी सेल्फी लेने में कामयाब रहा। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से देहरादून को रवाना हो गए।