रामनगर में श्रीराम मंदिर के लिए रामभक्तों ने सौंपी धनराशि, भक्तों ने जुटाई 2.52 लाख की धनराशि
अयोध्या में श्री राम मंदिर की शुरुआत होने वाली है। इसके लिए देश-दुनिया से पैसे एकत्रित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामनगर में समर्पण निधि एकत्रीकरण अभियान रामनगर में शुरू हुआ। अभियान के तहत क्षेत्र के कई लोगों ने समर्पण निधि दी है।
जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल) : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि एकत्र होनी शुरू हो गई है। रामनगर में भी लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए धनराशि भेजनी शुरू कर दी है।
राम मंदिर ट्रस्ट के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में राम मंदिर समर्पण निधि एकत्रीकरण अभियान रामनगर में शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत क्षेत्र के कई लोगों ने समर्पण निधि दी है।उन्होंने यह निधि आपस में एकत्र कर विधायक दीवान सिंह बिष्ट को सौंपी। अभियान के प्रमुख प्रमुख भगीरथ लाल चौधरी ने बताया कि आरएसएस के नगर सरसंचालक अजय अग्रवाल व मनीष अग्रवाल राम भक्तों के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि राम भक्त स्वतः संकल्प लेकर इस कार्य में भेंट समर्पण कर रहे है।
हमारा लक्ष्य प्रत्येक राम भक्त तक पहुंचने ओर उसके स्वेच्छा समर्पण भेंट को अयोध्या श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट तक पहुँचाना है। क्षेत्र के बलदेव चौधरी ने 31हजार, विजय कटारिया ने 31हजार अमरीक सिंह बदेसा ने 31 हज़ार, गुरु राय ने 31हज़ार विनय जिन्दल ने 11हजार, सुमित सचदेवा ने 31 हजार, भगीरथ लाल चौधरी ने 31 हजार समेत कुल धन राशि 2.52 लाख रुपये की धनराशि एकत्र की गई है। धनराशि एकत्रीकरण का यह अभियान 5 फरवरी तक चलेगा। सभी रामभक्त इस कार्य में जुट गए हैं। इसे लेकर रामभक्तों में उत्साह बना हुआ है। हर रामभक्त की छोटी से छोटी धनराशि भी अयोध्या निर्माण में लगेगी।