दिल्ली समेत सभी रूटों पर शुरू हो रेल सेवा
शहर के कारोबारियों ने दिल्ली समेत अन्य रूटों की बंद पड़ी रेल सेवाएं शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से महाप्रबंधक इज्जतनगर मंडल व गोरखपुर मंडल को मांग पत्र भेजा है।
जासं, हल्द्वानी : शहर के कारोबारियों ने दिल्ली समेत अन्य रूटों की बंद पड़ी रेल सेवाएं शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से महाप्रबंधक इज्जतनगर मंडल व गोरखपुर मंडल को मांग पत्र भेजा है।
देवभूमि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल और महामंत्री राजीव जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारी स्टेशन अधीक्षक काठगोदाम पुष्कर सिंह राणा से मिले। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना काल शुरू होने पर सभी रेल सेवाएं बंद कर दी गई थी। अब दिल्ली के लिए केवल शताब्दी एक्सप्रेस शुरू की गई है। इसका समय भी व्यापारियों के हिसाब से मेल नहीं खा रहा है। उन्होंने व्यापारियों व आम लोगों की सहूलियत के लिए सभी सेवाएं बहाल करने की मांग की है। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल हल्द्वानी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर सिंह प्रिंस, उपाध्यक्ष मनीष वर्मा भइयू, काठगोदाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।