Move to Jagran APP

Makar sankranti 2021 : नौ घंटे रहेगा मकर संक्रांति का पुण्यकाल, गुरुवार बढ़ाएगा पर्व की महत्ता

Makar sankranti 2021 सूर्य के मकर राशि में आने की मकर संक्रांति को तीन दिन शेष रह गए हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार मकर संक्रांति पर करीब नौ घंटे का पुण्यकाल रहेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:04 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:04 AM (IST)
Makar sankranti 2021 : नौ घंटे रहेगा मकर संक्रांति का पुण्यकाल, गुरुवार बढ़ाएगा पर्व की महत्ता
Makar Sankranti 2021 : नौ घंटे रहेगा मकर संक्रांति का पुण्यकाल, गुरुवार बढ़ाएगा पर्व की महत्ता

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : सूर्य के मकर राशि में आने की मकर संक्रांति को तीन दिन शेष रह गए हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार मकर संक्रांति पर करीब नौ घंटे का पुण्यकाल रहेगा। पर्व निर्णय सभा कुमाऊं के महासचिव व श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक सुबह सवा आठ बजे के करीब मकर राशि में सूर्य का प्रवेश होगा। सूर्यास्त तक संक्रांति रहेगी। डा. नवीन जोशी के मुताबिक गुरुवार को बृहस्पति देव का दिन माना गया है। इस दिन उत्तरायण होना शुभ कारक रहेगा। जिसके प्रभाव से राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। सूर्य के मकर में प्रवेश से सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि का पंचग्रही योग बनने जा रहा है।

loksabha election banner

महंगाई पर लगेगा अंकुश

डा. नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक सूर्य के स्थान परिवर्तन से लोगों की सेहत में सुधार होगा। माहौल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। महंगाई कम होने की संभावना है। देश में अनाज भण्डारण भी बढ़ेगा। हालांकि असामाजिकता बढ़ सकती है।

सूर्य को अघ्र्य देकर दान का संकल्प लें

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी के मुताबिक मकर संक्रांति पर्व पर सूर्योदय से पहले उठकर नहाना चाहिए। स्नान के बाद उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देते हुए जल अर्पित करना चाहिए। श्रद्धा अनुसार दान देने का संकल्प लें। यथा समय जरूरतमंदों को संकल्प के अनुसार सामग्री, धन, कपड़े, राशन आदि दान करना चाहिए। शास्त्रों में तिल और गुड़ दान करने को अधिक फलदायी बताया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.