Move to Jagran APP

चाकू की नोक पर महिला से लूट का प्रयास, लोगों ने आरोपित को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

सिडकुल कर्मी महिला से चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 05:37 PM (IST)
चाकू की नोक पर महिला से लूट का प्रयास, लोगों ने आरोपित को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा
चाकू की नोक पर महिला से लूट का प्रयास, लोगों ने आरोपित को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

रुद्रपुर, जेएनएन : सिडकुल कर्मी महिला से चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने पकड़े गए बदमाश को बिजली के खंबे से बांध दिया। इस दौरान उसकी जमकर धुनाई की गई। बाद में लोगों ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला सिडकुल की कंपनी में काम करती है। गुरुवार सुबह वह डयूटी पर जा रही थी। इसी बीच महिला को अकेला देख दो युवकों ने उसका रास्ता घेर लिया। इस दौरान उन्होंने चाकू की नोंक पर महिला को लूटने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। यह देख दोनों बदमाश भागने लगे। इस पर लोगों ने उनका पीछा कर एक को दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर बिजली के खंबे से बांध दिया। साथ ही लठी डंडों और लात घूंसों से जमकर हमला किया। इससे वह लहुलूहान हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन लोग नहीं माने। जब पकड़ा गया बदमाश काफी घायल हो गया तो उसे पीटने वाले लोग भी एक-एक करके खिसकने लगे। बाद में पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने गदरपुर में बाईपास निर्माण मामले में नगरपालिका व एनएच से दो सप्‍ताह में मांगा जवाब

यह भी पढ़ें : मानक से अधिक वजन के बस्ते ढो रहे हैं बच्चे, मंत्रालय के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे स्कूल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.