बाईपास पर धूल और गड्ढों से आफत
ाीमताल के बाईपास पर जगह-जगह गड्ढों के चलते वाहन चालक परेशान हैं। मरम्मत की मांग की है।
संस, भीमताल : भीमताल के बाईपास पर जगह-जगह गड्ढों के चलते वाहन चालक परेशान हैं। मार्ग के दोनों तरफ धूल की मोटी परत जम जाने के कारण लोगों को अब सांस की बीमारी होने की डर सता रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत से सुबह के समय पानी का छिड़काव करने तथा लोक निर्माण विभाग से मार्ग दु़रुस्त करने की मांग की है।
वार्ड एक के सभासद भारत लौशाली ने बताया कि बाईपास पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोंगों का चलना मुश्किल है
उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने बताया कि बाईपास की हालत बेहद खराब है। लोग इस मार्ग के बजाय बाजार से वाहन गुजरना पसंद करते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया ने बताया कि विभाग हर साल मार्ग पैच वर्क करता जबकि इस पर डामरीकरण की जरूरत है। नगर पंचायत द्वारा इस संबंध में पत्राचार किया जाएगा।