Move to Jagran APP

फल-सब्जियों के साथ दवाइयाें के दाम भी छू रहे आसमान, 10 से 30 फीसद बढ़ोतरी

सब्जी फल व दालों के दाम ही नहीं बल्कि कुछ दवाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ते जा रही हैं। यहां तक रेगुलर प्रयोग में लाई जाने वाली दवाइयों के दाम बढ़े हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 01:58 PM (IST)
फल-सब्जियों के साथ दवाइयाें के दाम भी छू रहे आसमान, 10 से 30 फीसद बढ़ोतरी
फल-सब्जियों के साथ दवाइयाें के दाम भी छू रहे आसमान, 10 से 30 फीसद बढ़ोतरी

हल्द्वानी, जेएनएन : सब्जी, फल व दालों के दाम ही नहीं, बल्कि कुछ दवाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ते जा रही हैं। यहां तक रेगुलर प्रयोग में लाई जाने वाली दवाइयों के दाम बढ़े हैं। घाव में अक्सर प्रयोग की जाने वाली दवा बीटाडीन के दाम कंपनी ने सीधे 10 फीसद बढ़ा दिए। वहीं डायबिटीज में ली जाने वाली दवा के दाम भी बढ़ गए हैं। एक पत्ते में ही दवा 27 रुपये दाम बढ़ गए हैं। वहीं कई अन्य दवाइयां के दाम भी 30 फीसद तब बढ़ाए गए हैं।

prime article banner

इन दवाइयों के बढ़े हैं दाम

दवा                         पहले       अब

बीटाडिन                  210        230

बीटाडिन ओएनटी      85         116

ट्राइटू फोर्ट               275        302

माक्सीकाइंड सीवी    139         154

अजीथ्राल 300          108        118

नासकाम एजेड         310        374

एेसे बढ़ते रहे दाम तो कैसे स्वस्थ होंगे गरीब मरीज

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बेलवाल ने कहा कि लाकडाउन के बाद से लोगों का रोजगार कम हुआ है। ऐसे में महंगाई पर नियंत्रण किया जाना चाहिए था, लेकिन दवा कंपनियाें ने ही डेली यूज होने वाली दवाइयों के दाम बढ़ाकर गलत किया है। मीनाक्षी जोशी ने भी ट्वीट कर दवाइयों के दाम बढ़ने पर नाराजगी जताई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के दवा व्यापारी व प्रदेश प्रवक्ता नवनीत राणा ने बताया कि कुछ दवाइयों के दाम बढ़े हैं। यह दाम 10 से 30 फीसद तक हैं। यह दवाइयां रेगुलर प्रयोग में लाई जाने वाली हैं। दवा कंपनियों की ओर से समय-समय पर रेट घटते-बढ़ते रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.