ओमिक्रोन को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर पुलिस सख्त, शुरू किया चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पिछले 72 घंटों के भीतर पुलिस ने निरोधात्मक और चालानी कार्रवाई की है। मोटर वाहन अधिनियम में 93 चालान किए गए हैं। 46000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जागरण संवाददाता, बागेश्वर : विधानसभा चुनाव, ओमिक्रोन से बचाव आदि को लेकर पुलिस सजग है। जिसके तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जा रही है। जनपद के सभी थाना और पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस दिया है।
पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पिछले 72 घंटों के भीतर पुलिस ने निरोधात्मक और चालानी कार्रवाई की है। मोटर वाहन अधिनियम में 93 चालान किए गए हैं। 46,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। फेस मास्क का प्रयोग नहीं करने पर 65 चालान और 30,400 रुपये का संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया है। शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने पर 384 लोग पकड़ गए। जिनसे 38,600 रुपये जुर्माना लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने 1,448 फेस मास्क भी वितरित किए।
एसपी ने बताया कि 1141 लाइसेंसी शस्त्र जमा कर लिए गए हैं। निरोधात्मक कार्रवाई में 23 मालों में 47 आरोपितों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधनियम, कोटपा 32 चालान और 4,850 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों को गाइडलाइन का पालन करना होगा।