Move to Jagran APP

बाल सुधार गृह से फरार हुए पांच किशोरों को अब तक बरामद नहीं कर पाई पुलिस

कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में बने किशोर सम्प्रेषण गृह से बुधवार की रात चोरियों के आरोप में बंद सात किशोर फरार हो गए थे। इनमें से दो किशोरों को उनके घरों से बरामद कर लिया गया था।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 05:56 PM (IST)
बाल सुधार गृह से फरार हुए पांच किशोरों को अब तक बरामद नहीं कर पाई पुलिस
कोतवाल ने कहा कि किशोरों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

जागरण संवाददात, हल्द्वानी : किशोर सम्प्रेषण (बाल सुधार) गृह से फरार हुए पांच किशोरों को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस किशोरों को बरामद करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बता दें कि कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में बने किशोर सम्प्रेषण गृह से बुधवार की रात चोरियों के आरोप में बंद सात किशोर फरार हो गए थे।

loksabha election banner

इनमें से दो किशोरों को उनके घरों से बरामद कर लिया गया था। जबकि अन्य पांच किशोरों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। लेकिन पुलिस अब तक इन किशोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। कोतवाल मनोज रतूड़ी का कहना है कि किशोरों की बरामदगी के लिए कई टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही किशोरों के परिवारजनों के अलावा रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस किशोरों के घरों पर भी नजरें रखे हुए है। कोतवाल ने कहा कि किशोरों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.