Move to Jagran APP

ग्राहक बनकर पुलिस ने रामनगर में अनैतिक देह व्यापार का फंडाफोड़ किया, संचालक-संचालिका समेत आठ गिरफ्तार

रामनगर के चोरपानी गांव में पुलिस ने ग्राहक बनकर अनैतिक देह व्यापार चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के संचालक-संचालिका समेत आठ लोग पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरा संचालक रोहित मौके से फरार हो गया था। जिसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 11:30 AM (IST)
ग्राहक बनकर पुलिस ने रामनगर में अनैतिक देह व्यापार का फंडाफोड़ किया, संचालक-संचालिका समेत आठ गिरफ्तार
ग्राहक बनकर पुलिस ने रामनगर में बड़े अनैतिक देह व्यापार का फंडाफोड़ किया, संचालक-संचालिका समेत आठ गिरफ्तार

रामनगर, जागरण संववाददाता : रामनगर के चोरपानी गांव में पुलिस ने ग्राहक बनकर अनैतिक देह व्यापार चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के संचालक-संचालिका समेत आठ लोग पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरा संचालक रोहित मौके से फरार हो गया था। जिसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

चोरपानी गांव में पुलिस को काफी समय से पूजा सैनी के घर में अनैतिक व्यापार चलाने की सूचना मिल रही थी। पूजा का पति हत्या के मामले में जेल में बंद है। बुधवार शाम को टीम गठित की गई। पुलिस ने गिरोह को पकडऩे के लिए उनके संचालकों से दो लोगों का पांच हजार रुपये में फोन पर सौदा तय किया। तय सौदे के तहत दो पुलिस कर्मियों को सादी वर्दी में संचालक के घर भेजा गया। कुछ देर तक पुलिस कर्मी वहां रहे।

इसके बाद सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी सुधीर, कोतवाल अबुल कलाम व पुलिस टीम ने वहां छापा मारा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने दरवाए खुलवाए तो दो कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस टीम ने घर में मौजूद चार महिलाओं व चार युवकों को पकड़ लिया। उन्हें कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की गई। आरोपित लंबे समय से अनैतिक व्यापार का धंधा कर रहे थे।

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपितों में संचालक लखनपुर निवासी शंकर पुत्र द्वारिकाप्रसाद, भवानीगंज निवासी गर्षित पुत्र विकास व खताड़ी निवासी मुनीष पुत्र इसरत व मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी बादशाह इरशाद पुत्र शहादत व चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया।

चोरपानी में अनैतिक व्यापार में शामिल महिलाओं से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कौन-कौन लोग इस धंधे से जुड़े हुए थे। पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़ी अन्य कालगर्ल के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस ऐसी कालगर्ल की डिटेल खंगाल रही है। कोतवाल ने बताया कि सामने आए कुछ नामों की जानकारी जुटाई जा रही है।

ढाई हजार में होता था सौदा

अनैतिक व्यापार का धंधा चलाने वाली संचालिका व काल गर्ल के बीच फिफ्टी फिफ्टी का सौदा तय था। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि संचालिका एक व्यक्ति से ढाई हजार रुपये लेती थी। इसके बाद वह काल गर्ल को उसमें से आधी रकम देती थी।

घर में लोगों की आवाजाही से बढ़ा शक

चोरपानी गांव में पूर्व में भी अनैतिक व्यापार पकड़ा गया था। तब मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। आसपास रहने वाले कई लोगों को संचालिका के घर में नये-नये लोगों के आने की वजह से अवैध धंधा होने का शक था।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.