Move to Jagran APP

हल्द्वानी और लालकुआं के लोग इन दामों में खरीदें सब्जियां, निर्धारित दाम से अधिक में बेचने पर कार्रवाई तय

सब्जी खरीदने जा रहे हैं तो प्रशासन द्वारा तय की गई ये रेट लिस्ट जरूर देख लें। फुटकर कारोबारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा हल्द्वानी-लालकुआं समेत अन्य आसपास के क्षेत्रों के लिए सब्जी के रेट तय कर दिए हैं।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 08:17 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 08:17 AM (IST)
हल्द्वानी और लालकुआं के लोग इन दामों में खरीदें सब्जियां, निर्धारित दाम से अधिक में बेचने पर कार्रवाई तय
रेट से अधिक वसूलने वाले फुटकर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : यदि आप ठेले-फड़ वालों से सब्जी खरीदने जा रहे हैं तो प्रशासन द्वारा तय की गई ये रेट लिस्ट जरूर देख लें। फुटकर कारोबारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा हल्द्वानी-लालकुआं समेत अन्य आसपास के क्षेत्रों के लिए सब्जी के रेट तय कर दिए हैं। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि इस रेट से अधिक वसूलने वाले फुटकर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

हल्द्वानी नवीन मंडी से रोजाना फुटकर कारोबारी फल-सब्जी खरीदते हैं। इसके बाद मुख्य बाजार, गलियों, मोहल्लों में ठेला-फड़ लगाने वाले मनमाने दाम ग्राहकों से वसूलते हैं। मनमानी की पड़ताल आधारित खबर दैनिक जागरण ने अपने छह मई के अंक में 'मंडी में बर्बादी और फुटकर में लूटÓ शीर्षक से प्रकाशित की थी। जिसमें बताया गया था कि किस तरह आवक बढऩे और खपत घटने के कारण मंडी में सब्जियां बर्बाद हो रही हैं और आढ़ती बेहद कम दाम में सब्जियां फुटकर कारोबारियों को दे रहे हैं।

वहीं, फुटकर कारोबारी बाजार में इन्हीं सब्जियों को दो से तीन गुना दाम में बेचकर जेब गर्म कर रहे हैं। बहरहाल, प्रशासन ने इस मनमानी का संज्ञान लेते हुए सब्जियों के रेट निर्धारित कर दिए हैं। उम्मीद है लोगों को इससे थोड़ा राहत जरूर मिलेगी।

सब्जी                        निर्धारित दर (रुपये प्रति किलो)

आलू                         12 से 15

प्याज                         12 से 14

लौकी                        10 से 14

मटर                          40 से 50

बीन                          30 से 35

भिंडी                         20 से 25

अदरक                       50 से 55

टमाटर                        15 से 20

नींबू                          80 से 90

शिमला मिर्च                 12 से 15

करेला                        15 से 20

कद्दू                           12 से 15

खीरा                          15 से 20

तुरई                           25 से 30

बैगन                          12 से 15

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.