Move to Jagran APP

रामनगर में पंजीकरण कराने बाद भी वैक्सीन लगाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं लोग

18 से 44 साल के उम्र वाले 154 लोग पंजीकरण कराने के बाद भी वैक्सीन सेंटर में नहीं पहुंचे। हर रोज ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पंजीकरण कराकर जगह घेरने वाले ऐसे लोग दूसरों का हक भी मार रहे हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 10:26 AM (IST)
रामनगर में पंजीकरण कराने बाद भी वैक्सीन लगाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं लोग
रामनगर में पंजीकरण कराने बाद भी वैक्सीन लगाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं लोग

रामनगर, जागरण संवादाता : 18 से 44 साल के उम्र वाले 154 लोग पंजीकरण कराने के बाद भी वैक्सीन सेंटर में नहीं पहुंचे। हर रोज ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पंजीकरण कराकर जगह घेरने वाले ऐसे लोग दूसरों का हक भी मार रहे हैं। दूसरे कई लोग भी बिना वैक्सीन लगाए वापस आ रहे हैं।

loksabha election banner

दरअसल 18 साल से 44 साल के लोगों को चिल्किया स्थित सेंटर में वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए कोविड पोर्टल पर लोग पंजीकरण करा रहे हैं। हर रोज पोर्टल खुलता है और 500 पंजीकरण होने के बाद बंद हो जाता है। ऐसे में पंजीकरण कराने वाले सभी लोग दूसरे दिन वैक्सीन लगाने नहीं पहुंच रहे हैं। इससे उन लोगों का हक भी मारा जा रहा है जो सीट फुल होने की वजह से वैक्सीन के लिए अपना पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं।

इसके अलावा कई लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पा रही है। क्योंकि वैक्सीन की एक वायल में दस डोज हैं, और वह दस लोगों को लगाई जा हरी है। यदि लास्ट में आठ या उससे कम लोग ही बच रहे हैं तो उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए वॉयल नहीं खोली जा रही है। नहीं तो वैक्सीन की बाकी डोज बेकार चली जाएगी। कोविड के जोनल मजिस्टे्रट केसी उनियाल ने बताया कि लोग पंजीकरण कराने के बाद भी वैक्सीन के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में दूसरे लोगों का हक मारा जा रहा है।

तिथि          पंजीकरण      वैक्सीन लगी      नहीं आए

13 मई        500              450                  50

14 मई        500              476                  24

15 मई        500              450                  50

17 मई        500              470                  30

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.