Move to Jagran APP

पहाड़ से ज्यादा मैदान से दिल्ली चलें कार्यकर्ता

दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित भारत बचाओ रैली में कुमाऊं से पांच हजार से ज्यादा कांग्रेसी शिरकत करेंगे। बुधवार को प्रदेश प्रभारी एएन सिंह की मौजूदगी में स्वराज आश्रम में तैयारियों की समीक्षा की गई।भ्

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 05:35 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 05:35 PM (IST)
पहाड़ से ज्यादा मैदान से दिल्ली चलें कार्यकर्ता
पहाड़ से ज्यादा मैदान से दिल्ली चलें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित भारत बचाओ रैली में कुमाऊं से पांच हजार से ज्यादा कांग्रेसी शिरकत करेंगे। बुधवार को प्रदेश प्रभारी एएन सिंह की मौजूदगी में स्वराज आश्रम में तैयारियों की समीक्षा की गई। हालांकि इस दौरान अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के पदाधिकारियों ने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रैली के लिए पहाड़ पर कम भार डालना चाहिए। रैली में पहाड़ की अपेक्षा मैदान के कार्यकर्ताओं की भीड़ ज्यादा होनी चाहिए। प्रदेश प्रभारी के अलावा बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भी बैठक में शामिल हुए। प्रभारी अनुग्रह नारायण ने कहा कि वर्तमान सरकार ने देश को कॉरपोरेट और अन्य वर्गो में बांट दिया है। बेरोजगारी बढ़ने के साथ अर्थव्यवस्था गिर रही है। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई की मार से आमजन त्रस्त है। सरकार की ढुलमुल नीतियों के चलते हर वर्ग के लोग परेशान हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।

loksabha election banner

=======

छोलिया व ढोल-ढमाऊ के साथ खड़े होंगे

पालिकाध्यक्ष रामनगर मोहम्मद अकरम ने कहा कि दिल्ली में छोलिया टीम और ढोल-दमाऊ बजाने वाले कलाकार अगर उपलब्ध हों तो उत्तराखंड के कार्यकर्ता दूर से ही पहचान में आ जाएंगे। पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता पिछौड़े के जरिये रैली में पहाड़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि देश का अस्तित्व बचाना है। अभी तो काफी रैलियां, व्यवस्था ठीक होनी चाहिए

मंच से जब पदाधिकारियों को अपने मन की बात रखने का मौका मिला तो सभी खुलकर बोले। एक पदाधिकारी ने कहा कि अभी तो कई रैलियां होनी है। लिहाजा, खाने की व अन्य व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। दूसरे ने कहा कि दूर पर्वतीय क्षेत्र के कार्यकर्ता के लिए यह चार दिन का टूर हो जाएगा। 10-12 हजार गाड़ी का खर्चा। उसके बावजूद दमखम के साथ रैली में शामिल होंगे। बैठक में ये रहे मौजूद

विधायक करन मेहरा, हरीश धामी, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व सासंद महेंद्र पाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, जया बिष्ट, महेश शर्मा, ललित जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहेल सिद्दीकी, संध्या डालाकोटी, हुकुम सिंह कुंवर, हेम आर्य आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.