विशाल मेगा मार्ट खोलना महंगा पड़ा, मालिक पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के कारण शॉपिंग मालों के खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में विशाल मेगा मार्ट खोलना महंगा पड़ गया।
रुद्रपुर, जेएनएन : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के कारण शॉपिंग मालों के खोलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में विशाल मेगा मार्ट खोलना महंगा पड़ गया। पुलिस ने मार्ट स्वामी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकान को ही खोलने की अनुमति दी गई है। बावजूद इसके 3 मई को रुद्रपुर में विशाल मेघा मार्ट के स्वामी ने मार्ट खुलवा दिया था।इस दौरान मार्ट में लोगों की भीड़ जुट गई थी साथ ही लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन भी हुआ था। इस पर व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इधर शुक्रवार को जांच के बाद मार्ट स्वामी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बागेश्वर शहर में जाम ने फिजिकल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए लॉकडाउन चल रहा है। लेकिन सुबह सात से शाम चार बजे तक लॉकडाउन को ढील दी जा रही है। जिसके चलते इस दौरान जाम लगने लगा है। जिससे शारीरिक दूरी के नियम भी टूट रहे हैं। हालांकि अब लोग बिना मास्क आदि के घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लेकिन जाम लगने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
सीएम त्रिवेंद्र रावत पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, गणाईगंगोली से दबोचा
राष्ट्रगान दिवस के रूप में मनेगी रबींद्रनाथ टैगोर जयंती, एचआरडी मंत्री निशंक ने किया एलान
राशन की दुकानें तीसरे दिन खोलने के विरोध में अनोखा धरना, रामनगर का मामला