चम्पावत में जल संस्थान के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, नगर एवं ग्रामीण इलाकों की जलापूर्ति प्रभावित
शुक्रवार को उन्होंने विभागीय कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजलापूर्ति लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रही। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
जागरण संवाददाता, चम्पावत : जिले भर के जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखी। शुक्रवार को उन्होंने विभागीय कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजलापूर्ति लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रही। कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
चम्पावत में शाखा अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। कहा कि विभाग के संविदा कर्मचारी 20 वर्ष से ठेकेदार के जरिए आउटसोर्स से विभाग में तैनात हैं। कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा समान कार्य समान वेतन, आउटसोर्स और ठेकेदारी प्रथा श्रमिकों को विभागीय संविदा या उपनल के जरिए तैनाती देने सहित कई मांगें समय -समय पर उठाते रहे हैं, लेकिन सरकारें इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। लोहाघाट में भी कर्मचारियों ने विभागीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर प्रकाश शर्मा, लीलाधर, गिरीश चंद्र, दीपक सिंह, दिनेश सिंह, जय सिंह, नारायण सिंह, ललित कुमार, सतीश पंत, रघुवर दत्त, संजय सिंह, मथुरा दत्त, शिवराज, गोविंद सिंह, पप्पू जोशी लोहाघाट शाखा मंत्री प्रकाश चंद्र शर्मा मंजू कठायत, पूनम फत्र्याल, रघुवर दत्त्त राय, राजेंद्र कुमार, गिरीश महर, जीवन राम, ललित कुमार, गणेश दत्त राय, नरेंद्र पाटनी, गिरीश चंद्र सगटा, त्रिलोचन तिवारी, सतीश चंद्र पंत, दीपक सिंह बोहरा, जय सिंह, भैरव दत्त आदि मौजूद रहे। टनकपुर में भी कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान धरना प्रदर्शन किया। यहां पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल ने धरना स्थल पहुंचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।
उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को मान लेने का अनुरोध किया। इस दौरान कांगेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, विनोद आर्या, ताहिर हुसैन, ईश्वरी दत्त, अनिल चन्द, रोहिता देवी, पूनम, शंकर जोशी, भूप सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से नगर सहित पूर्णागिरि क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।