Uttarakhand lockdown update : हल्द्वानी मंडी में सब्जियों का केवल 20 वाहन ही पहुंच सका
कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी का असर हल्द्वानी मंडी पर भी पड़ रहा है। लॉकडाउन के दूसरे दिन मंडी में सब्जियों का केवल 20 वाहन ही पहुंच सका।
हलद्वानी, जेएनएन : कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी का असर हल्द्वानी मंडी पर भी पड़ रहा है। लॉकडाउन के दूसरे दिन मंडी में सब्जियों का केवल 20 वाहन ही पहुंच सका। जबकि रोजाना हल्द्वानी मंडी में सब्जियों का 70 से 80 वाहनों का आवागमन रहता है। हालांकि आलू की आपूर्ति पर्याप्त होने से ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं हुई। जबकि गोभी व टमाटर का उत्पादन कर रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देर रात कोरोना के बढ़ते महामारी को रोकने के लिए पूरे देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जिसका असर बुधवार सुबह हल्द्वानी मंडी में देखने को मिला। लॉकडाउन के दूसरे दिन खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को सुबह 7 से 10 बजे का समय दिया गया। जहां ग्राहक तीन घंटे में अपनी जरूरतों के उत्पाद के लिए मंडी में खरीदारी की। लेकिन उन्हें आलू के अलावा कोई अन्य सब्जियां पर्याप्त संख्या में नहीं मिल सकी। ऐसे में आलू के कट्टे ही लेकर लोग अपने घर लौट गए। मंडी से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों इंदौर,राजस्थान,दिल्ली से आलू,प्याज,टमाटर का उत्पादन किया जा रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के आदेश के बाद बॉर्डर पर सब्जी से लदी वाहनों को रोक दिया गया। वहीं बुधवार को मंडी में केवल 20 वाहन ही पहुंचा।
फुटकर सामग्री बेचने पर लाइसेंस किया रद्द
लॉकडाउन के आदेश के बाद मंडी में खरीदारी करने के लिए शासन द्वारा तीन घंटे दिए गए। जहां लोगों ने अपने जरूरतों के सामग्री की खरीदारी की। वहीं बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट व मंडी अध्यक्ष ने मंडी परिसर निरीक्षण किया। इस दौरान थोक व्यापारियों द्वारा फुटकर में बेचे जा रहे उत्पाद की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने व्यपारियों के खिलाफ कार्रवाई की। थोक व्यापारी मैसर्स सुंदरलाल मौर्य एंड सांस, मिकरानी एंड ब्रदर्स व नाजिर एंड संस का लाइसेंस निलंबित कर दिया। मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि कोरोना के बचाव को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर में फुटकर उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
इतनी हुए बिक्री
सामग्री। क्विंटल
आलू। 1400
प्याज 500
टमाटर। 65
यह भी पढें
= नैनीताल जिले में 242 लोगों को किया होम क्वाॅरेंटाइन, अस्पतालों में 21 मरीज भर्ती
= कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, डीएम ने घोषित किए सब्जियाेें दाम