Move to Jagran APP

अब प्याज ने निकाले आंसू, फुटकर में 50 रुपये तक बिका, जानें अन्य सब्जियों का भाव

इस सीजन में ठंड के मौसम में भी सब्जियों के भाव कम नहीं हो रहे हैं। सब्जियों के दाम एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। फुटकर में 30 से 35 रुपये किलो तक बिकने वाला प्याज अब बाजार में 50 रुपये किलो पहुंच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 07:29 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 07:29 AM (IST)
अब प्याज ने निकाले आंसू, फुटकर में 50 रुपये तक बिका, जानें अन्य सब्जियों का भाव
अब प्याज ने निकाले आंसू, फुटकर में 50 रुपये तक बिका, जानें अन्य सब्जियों का भाव

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : इस सीजन में ठंड के मौसम में भी सब्जियों के भाव कम नहीं हो रहे हैं। सब्जियों के दाम एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। फुटकर में 30 से 35 रुपये किलो तक बिकने वाला प्याज अब बाजार में 50 रुपये किलो पहुंच गया। जबकि मंडी के अंदर थोक में प्याज 35 रुपये किलो तक बिका।

loksabha election banner

आढ़ती सुरेंद्र चंद्र ने बताया कि प्याज लोकल का कम आ रहा है। नासिर की प्याज मंडी में पहुंच गई है। इसलिए इसके दामों के इजाफा हुआ है। इससे पहले गौलापार व कोटाबाग की प्याज मंडी में पहुंच रही थी। उन्होंने बताया कि मटर के दाम में कमी आ गई है। थोक में मटर 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है। हालांकि फुटकर में मटर के दाम 70 रुपये किलो तक ही

हैं। उन्होंने बताया रुद्रपुर, पंतनगर व पीलीभीत की मटर भारी मात्रा में मंडी के अंदर पहुंच रही है। मंडी में 40 रुपये किलो बिक रही अदरक बाजार में शनिवार को 50 रुपये किलो तक बिकी। हरी मिर्च 25 रुपये किलो थोक व 60 रुपये किलो फुटकर में बिक रही है। इसी तरह गोल मूली व लंबी मूली फुटकर में 20 से 40 रुपये किलो बिक रही है। गाजर के दाम में फुटकर व थोक में 10 रुपये का फर्क है। हरी सब्जियों की एक गड्डी पांच रुपये तक बिक रही है।

इस तरह बिक रही हैं सब्जियां

सब्जी                थोक    फुटकर

आलू                 15      25

प्याज                 35      50

टमाटर               30     40

मटर                  50     70

फूलगोभी           15      20

बंद गोभी            10     25

शिमला मिर्च        30     50

बीन                   60     70

खीरा                  25     35

भिंडी                 40      60


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.