Move to Jagran APP

दामाद ने की दूसरी शादी, चार साल से पहली पत्नी का पता नहीं, बूढ़ी मां आज भी कर रही इंतजार

पहली पत्नी के जीवित होने के बाद युवक ने दूसरा विवाह किया। इसके बाद दूसरी पत्नी करीब चार साल से लापता है। युवती की बूढ़ी मां बेटी के इंतजार में बीमार और दुखी है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 07:33 PM (IST)
दामाद ने की दूसरी शादी, चार साल से पहली पत्नी का पता नहीं, बूढ़ी मां आज भी कर रही इंतजार
दामाद ने की दूसरी शादी, चार साल से पहली पत्नी का पता नहीं, बूढ़ी मां आज भी कर रही इंतजार

जागरण संवाददाता, सितारगंज : पहली पत्नी के जीवित होने के बाद युवक ने दूसरा विवाह किया। इसके बाद दूसरी पत्नी करीब चार साल से लापता है। युवती की बूढ़ी मां बेटी के इंतजार में बीमार और दुखी है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन प्रकरण लम्बे समय से रहस्यमय पहेली बना हुआ है। लापता युवती से जुड़ा सुराग हत्थे नहीं चढ़ सका है। जबकि युवती की मां ने अंतिम बार बेटी को दामाद के साथ रुखसत किया था। अब बूढ़ी मां बेटी को बेचने और हत्या करने का संदेह जताकर फफक रही है।

prime article banner

हाल ही में रुद्रपुर में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसके बाद चार साल पूर्व रहस्यमय तरीके से गायब हुई शमीमा प्रकरण बाहर आ गया है। ग्राम भिटौरा निवासी शाहीन पत्नी साबिर अली ने 16 मई 2019 को दर्ज कराये मुकदमे में आरोप लगाया है कि इस्लामनगर निवासी आरिफ उसकी पुत्री शमीमा को बहला-फुसलाकर ले गया था। बाद में पता चला कि आरिफ ने उसकी पुत्री से निकाह कर लिया है। निकाह में तस्लीम, सलीम, ताहिर मौजूद थे। आरोप है कि शादी के बाद आरिफ उसकी पुत्री को घर वापस ले आया। आरोप है कि 22 नवम्बर 2017 को आरिफ उसकी पुत्री शमीमा को घर से ले गया। जो वापस नही लौटी है, शाहीन ने आरोप लगाया है कि पुत्री के बारे में जानकारी लेने पर आरिफ साफ इंकार कर रहा है।

उसके बेटी से मिलने की जिद पर आरिफ टाल-मटोली कर रहा है। शाहीन ने अनहोनी की आशंका जताते हुये आरिफ के खिलाफ आइसीपी की धारा 365, 504 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। शमीमा को गायब हुए चार साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक शमीमा से जुड़ा कोई भी सुराग पुलिस के हत्थे नही लगा है। इस वजह से बूढ़ी शाहीन बेटी के गम में बीमार और दुखी है। शाहीन ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बेचा गया है, या उसकी हत्या कर दी गई है। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

शमीमा आरोपित की दूसरी पत्नी

शाहीन ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी शमीमा आरिफ की दूसरी पत्नी है। आरिफ की पहली पत्नी ससुराल में रहती है। जबकि शमीमा को आरिफ ने किराये के मकान में रखा था। इसके बाद शमीमा अचानक गायब हो गई। पिछले चार से शमीमा का कोई अता-पता नही है। जबकि अंतिम बार आरिफ के साथ शमीमा को उसने रुखसत किया था। पुलिस भी इस प्रकरण को अभी तक नही सुलझा सकी है। सीओ सितारगंज वीर सिंह ने बताया कि शमीमा के लापता होने के मामले में नये सिरे से जांच की जा रही है। दामाद ने बताया कि युवती को तलाक देकर मायके छोड दिया था। जबकि शमीमा की मां शाहीन इससे इंकार कर रही है। प्रकरण मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत नहीं होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.