Move to Jagran APP

Kumaon Weather : साल 1993 में सबसे ठंडा था अक्टूबर, इस बार भी बन रहे वही हालात

कुमाऊं में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। तराई भाबर में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। सामान्य के मुकाबले यह चार डिग्री कम है। तापमान में गिरावट के लिए दक्षिण-पश्चिम हवाओं को कारण बताया जा रहा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:00 AM (IST)
Kumaon Weather : साल 1993 में सबसे ठंडा था अक्टूबर, इस बार भी बन रहे वही हालात
Kumaon Weather : साल 1993 में सबसे ठंडा था अक्टूबर, इस बार भी बन रहे वही हालात

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। तराई भाबर में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। सामान्य के मुकाबले यह चार डिग्री कम है। तापमान में गिरावट के लिए दक्षिण-पश्चिम हवाओं को कारण बताया जा रहा है। पिछले रिकार्ड देखें तो तराई-भाबर में अक्टूबर माह में सबसे अधिक ठंड साल 1993 में पड़ी थी। 21 अक्टूबर 1993 को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस बार भी कुछ ऐसी ही ठंड पड़ने जा रही है। तराई-भाबर में अक्टूबर का तापमान इस बार 9.8 डिग्री तक पहुंचा है। दो साल पहले 22 अक्टूबर 2018 को भी इतना ही तापमान पहुंचा था। 2018 को छोड़ दिया जाए तो पिछले दस वर्षों में अक्टूबर का तापमान इतना नीचे नहीं गया है।

loksabha election banner

पुर्वानुमान: आगे कैसा रहेगा मौसम

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। कुमाऊं के जिलों में कहीं कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ला नीना के प्रभाव व उत्तर प्रश्चिमी हवाओं के असर से तापमान सामान्य से कम बना रह सकता हैं। नवंबर दूसरे सप्ताह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

पिछले दस वर्षों का न्यूनतम तापमान

वर्ष               दिनांक            तापमान

2019           22 अक्टूबर     13.2 डिग्री

2018           22 अक्टूबर     9.8 डिग्री

2017           24 अक्टूबर     11.0 डिग्री

2016           27 अक्टूबर     12.4 डिग्री

2015           22 अक्टूबर     11.3 डिग्री

2014           18 अक्टूबर      12.5 डिग्री

2013           30 अक्टूबर     11.6 डिग्री

2012           29 अक्टूबर      8.9 डिग्री

2011            27 अक्टूबर     10.9 डिग्री

2010           28 अक्टूबर      9.4 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.