गरमपानी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को क्रमिक अनशन पर डटे आदोलनकारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती समेत अन्य मागों को लेकर साकेतिक धरना अब क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया है। पहले दिन व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष तिवारी व अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष फिरोज अहमद क्रमिक अनशन पर बैठे।
गरमपानी, जेएनएन: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती समेत अन्य मागों को लेकर साकेतिक धरना अब क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया है। पहले दिन व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष तिवारी व अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष फिरोज अहमद क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान महिलाओं ने समर्थन देते हुए दो टूक चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग, बाल रोग व स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती एंबुलेंस, वेंटिलेटर की व्यवस्था व प्रभारी चिकित्साधिकारी के तबादले की माग को लेकर बीते 13 दिनों से साकेतिक धरने पर बैठे पंचायत प्रतिनिधि व व्यापारी अब क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। उत्तराखंड क्रातिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केएल आर्य ने भी नैनीताल से धरना स्थल पर पहुंच आंदोलन को समर्थन दिया। चेतावनी दी कि ग्रामीणों की माग उचित है तमाम गावों के लोग इस अस्पताल पर निर्भर हैं। बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही जो ठीक नहीं है। महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। वहीं व्यापारियों ने भी दो टूक चेताया कि जब तक मागें पूरी नहीं होंगी अब पीछे नहीं हटा जाएगा। लोगों का कहना है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने से बीमार लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य तुलसी देवी, प्रधान प्रेमनाथ गोस्वामी, पूर्व प्रधान पूरनलाल साह, देवकी देवी, भावना नेगी, रेखा देवी, हेमा देवी, नीमा देवी, बसंती देवी, भावना, जगमोहन जलाल, शिवराज बिष्ट, त्रिभुवन पाठक, महिपाल बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, भाष्कर गरजौला, रमेश सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।