Nainital Weather Update : सुबह कुमाऊं में बादलों का पहरा, तापमान में राहत नहीं, कुछ स्थानों पर बूंदाबादी के आसार
Nainital Weather Update तराई-भाबर में सूरज के तेवर तल्ख हैं। हल्द्वानी में लगातार दूसरे दिन तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा।
हल्द्वानी, जेएनएन : Nainital Weather Update : तराई-भाबर में सूरज के तेवर तल्ख हैं। हल्द्वानी में लगातार दूसरे दिन तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। बुधबार को शहर के आसपास कुछ क्षेत्रों में दोपहर के समय गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ी, लेकिन इससे गर्मी से किसी तरह की राहत महसूस नहीं हुई। मौसम से फिलहाल तीन-चार दिन राहत की उम्मीद नहीं है।
गुरुवार सुबह हल्द्वानी के आसपास आंशिक रूप से बादल छाए हैं। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में भी हल्के बादल लगे हैं। बारिश थमने के साथ ही कुमाऊंभर के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हल्द्वानी में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सामान्य के मुकाबले यह तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी तेजी आई है।
बुधवान का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिन बारिश की संभावना से इन्कार किया हैं। कुमाऊं मंडल के अधिकांश आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छा सकते हैं। नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगहोें पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बना रह सकता है।