Move to Jagran APP

Nainital Weather Update: तराई-भाबर में 26 फरवरी तक बारिश के आसार नहीं, तापमान में आएगी तेजी

कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में गुरुवार को कुछ जगह पर आंशिक बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पर्वतीय जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक तराई-भाबर में बारिश के आसार नहीं हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 07:11 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 07:11 AM (IST)
Nainital Weather Update: तराई-भाबर में 26 फरवरी तक बारिश के आसार नहीं, तापमान में आएगी तेजी
तराई-भाबर में 26 फरवरी तक बारिश के आसार नहीं, तापमान में आएगी तेजी

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में गुरुवार को कुछ जगह पर आंशिक बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पर्वतीय जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक तराई-भाबर में बारिश के आसार नहीं हैं। पर्वतीय जिलों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 22 फरवरी को पिथौरागढ़ व नैनीताल जिले में कहीं कहीं पर आंशिक बादल छाने के साथ बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

loksabha election banner

30 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में 26 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री तक पहुंचने लगेगा। वहीं मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री तक जा जाने लगेगा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ सुबह-शाम के मौसम में हल्की ठंडक है वह कम होने लगेगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         26.8            9.0

नैनीताल        15.0            5.5

मुक्तेश्वर        13.6            3.2

अल्मोड़ा        23.0            3.4

पिथौरागढ़      19.1             3.4

चम्पावत        18.0            1.3

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.