Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : बढ़ते तापमान ने फिर बढ़ाई तपिश, अगले सप्ताह बारिश के आसार नहीं

Kumaon Weather Update चार दिनों की राहत के बाद तापमान में फिर से तेजी शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में वृद्धि का सिलसिला अगले सप्ताह जारी रह सकता है। खासकर कुमाऊं के मैदानी इलाकों में अप्रैल आखिरी सप्ताह तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 26 Apr 2021 08:13 AM (IST)Updated: Mon, 26 Apr 2021 08:13 AM (IST)
Kumaon Weather Update :  बढ़ते तापमान ने फिर बढ़ाई तपिश, अगले सप्ताह बारिश के आसार नहीं
Kumaon Weather Update : बढ़ते तापमान ने फिर बढ़ाई तपिश, अगले सप्ताह बारिश के आसार नहीं

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update :  चार दिनों की राहत के बाद तापमान में फिर से तेजी शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में वृद्धि का सिलसिला अगले सप्ताह जारी रह सकता है। खासकर कुमाऊं के मैदानी इलाकों में अप्रैल आखिरी सप्ताह तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। दिन में अधिक तपिश झेलने को तैयार रहना होगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार से पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

loksabha election banner

हल्द्वानी के तापमान में चार डिग्री की तेजी

रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। सामान्य की तुलना में यह 1.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री रहा। अल्मोड़ा के तापमान में भी तेजी आई है। चार दिन बाद अल्मोड़ा का तापमान फिर से 27 डिग्री पहुंच गया है। मुक्तेश्वर व पिथौरागढ़ के तापमान में सुधार हुआ है। मुक्तेश्वर के अधिकतम तापमान ने पांच डिग्री की छलाग लगाई है। तापमान में उतार चढ़ाव की वजह से लोगों में वायरल इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अधिक सतर्कता बरतनी होगी।

कुमाऊं में कहां कितना रहा पारा

स्टेशन       अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी       37.0           14.2

नैनीताल       23.0           8.0

मुक्तेश्वर       22.7           5.9

अल्मोड़ा      27.0            7.8

चम्पावत       24.0          8.0

पिथौरागढ़     25.0           7.9

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.