Move to Jagran APP

चार साल में किसी मंत्री-विधायक पर नहीं भ्रष्टाचार का आरोप : कौशिक

मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार साल में हर वर्ग के लिए काम किया। किसी भी मंत्री व विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और न ही कोई लगा सकता है। सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 10:27 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 10:27 PM (IST)
चार साल में किसी मंत्री-विधायक पर नहीं भ्रष्टाचार का आरोप : कौशिक
भाजपा हर समय जनता के बीच रहकर कार्य करने वाली पार्टी है।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार साल में हर वर्ग के लिए काम किया। किसी भी मंत्री व विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और न ही कोई लगा सकता है। सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। 

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद बुधवार को पहली बार चम्पावत पहुंचे मदन कौशिक व पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य बाजार में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि चार साल में प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किए कार्यों के दम पर भाजपा एक बार फिर 2022 में सरकार बनाएगी। हम  2017 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। पीएम मोदी ने विदेश में देश का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश में रेल प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। उड़ान योजनाओं में तेजी से काम चल रहा है। भाजपा हर समय जनता के बीच रहकर कार्य करने वाली पार्टी है।

त्रिवेंद्र को दिल्ली में दी जानी है जिम्मेदारी 

सीएम व प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर कहा कौशिक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा पूर्व सीएम त्रिवेंद्र को दिल्ली में जिम्मेदारी दी जानी है। जिस कारण सीएम का दायित्व तीरथ रावत को सौंपा गया। पार्टी ने चंद दिनों में सब फेरबदल कर दिया। महंगाई पर बोले, अन्य प्रदेशों की अपेक्षा हमारे प्रदेश में महंगाई कम है। हमने वैट कम किया है। भ्रष्टाचार के आरोप वाले अधिकारियों पर जांच के बाद कार्रवाई शासन में गतिमान है। 

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.