Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update: आज रात से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की खास उम्मीद नहीं

Kumaon Weather Update तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। तपिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञानियों ने 15 अप्रैल तक कुमाऊं के मैदानी इलाकों मेें पारा 38 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 08:08 AM (IST)
Kumaon Weather Update: आज रात से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की खास उम्मीद नहीं
Kumaon Weather Update : आज रात से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की खास उम्मीद नहीं

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Kumaon Weather Update : वातावरण में छाई धुंध छंटने के बावजूद गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं है। तापमान अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। तपिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञानियों ने 15 अप्रैल तक कुमाऊं के मैदानी इलाकों मेें पारा 38 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई है। दस अप्रैल की रात पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम पहुंचने की संभावना है लेकिन इससे भी बारिश की खास उम्मीद नहीं है।

loksabha election banner

लोकल कंडीशन का नहीं मिल रहा साथ

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक सक्रिय हो रहे हैं लेकिन लोकल कंडीशन का सहयोग नहीं मिलने से कम बारिश देखने को मिल रही है। एक मार्च से सात अप्रैल के दौरान उत्तराखंड में सामान्य से 78 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच से आठ अप्रैल के दौरान अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना जताई, लेकिन पिथौरागढ़ को छोड़ बारिश देखने को नहीं मिली। ओलावृष्टि का रेड अलर्ट भी झूठा साबित हुआ।

यह है तापमान में वृद्धि की वजह

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह का कहना है कि हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम बना हुआ है। मिट्टी की नमी काफी कम हो गई है। राजस्थान की तरफ से गर्म हवा आ रही है। कुछ प्रभाव जंगल की आग का है। इस सभी कारणों से बारिश में कमी देखने को मिल रही है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी           35.6         11.0

नैनीताल          26.0         14.0

मुक्तेश्वर          22.4         10.3

अल्मोड़ा          29.2          8.3

चम्पावत          26.0        11.0

पिथौरागढ़        27.1         8.9

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.