Move to Jagran APP

Nainital weather forecast : मानसून की रफ्तार धीमी, अगले सप्ताह कुछ जगह हो सकती है बूंदाबांदी

Nainital weather forecast मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ने लगी है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:29 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:29 AM (IST)
Nainital weather forecast : मानसून की रफ्तार धीमी, अगले सप्ताह कुछ जगह हो सकती है बूंदाबांदी
Nainital weather forecast : मानसून की रफ्तार धीमी, अगले सप्ताह कुछ जगह हो सकती है बूंदाबांदी

हल्द्वानी, जेएनएन : Nainital weather forecast : मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ने लगी है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह कुमाऊं में भारी बारिश की संभावना से इन्कार किया है। हालांकि कुछ जगह बूंदाबांदी से लेकर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम के इस बदलाव से कुछ जगहों विशेषकर मैदानी क्षेत्रों के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कुमाऊं में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सोमवार से अगले पांच से छह दिनों के दौरान कुमाऊं मंडल में बारिश के आसार बहुत कम हैं। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर आंशिक बादलों के बीच धूप निकली रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में घाटी वाले स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छा सकता है। इस दौरान कुमाऊं मंडल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

फसल समेटने के लिए अच्छा समय

अगले सप्ताह के मौसम को देखते हुए किसानों के लिए अच्छी खबर है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां झंगोरा, मडुवा आदि की फसल तैयार हो गई हैं किसान इसकी बालियों की कटाई शुरू कर सकते हैं। धूप खिलने से दलहनी फसल भट्ट, सोयाबीन, गहत आदि में दाना परिपक्व होने में मदद मिलेगी।

कहां कितना रहेगा तापमान

शहर         अधि.     न्यून.

नैनीताल     22.0     17.0

अल्मोड़ा     27.0     19.0

चम्पावत     26.0     17.0

पिथौरागढ़   27.0      18.0

पंतनगर     34.0      26.0

बागेश्वर      29.0      19.0

हल्द्वानी      33.0      25.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.