Move to Jagran APP

नेपाल प्रशासन के अनुमति पत्र पर भारत आने वाले नेपालियों का भारतीय व्यापारी कर रहे विरोध

सोमवार और शुक्रवार को नेपाली नागरिक बैतड़ी प्रशासन की अनुमति पर भारत आएंगे। शुक्रवार को नेपाल की तरफ भारत आने वाले नेपालियों को देख कर झूलाघाट के व्यापारी भड़क गए। नेपाली नागरिकों के भारत आने का विरोध किया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 09:20 AM (IST)
नेपाल प्रशासन के अनुमति पत्र पर भारत आने वाले नेपालियों का भारतीय व्यापारी कर रहे विरोध
इस मामले को लेकर शनिवार को झूलाघाट के व्यापारियों की एक बैठक आहूत की गई है।

जागरण संवाददाता, झूलाघाट (पिथौरागढ़) :  नेपाल का बैतड़ी प्रशासन अब अपने नागरिकों को भारत आने के लिए सप्ताह में दो दिन पास जारी करेगा। सोमवार और शुक्रवार को नेपाली नागरिक बैतड़ी प्रशासन की अनुमति पर भारत आएंगे। शुक्रवार को नेपाल की तरफ भारत आने वाले नेपालियों को देख कर झूलाघाट के व्यापारी भड़क गए। नेपाली नागरिकों के भारत आने का विरोध किया।

loksabha election banner

नेपाल प्रशासन द्वारा पिथौरागढ़ प्रशासन से अपने नागरिकों को अनुमति पत्र पर भारत भेजने के मामले को लेकर भड़के व्यापारियों ने कहा कि इसका विरोध किया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि भारत के व्यापारी पुल को व्यापारिक गतिविधियों के लिए खोलने की मांग कर रहे हैं। जिसे अनसुना किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि पुल आम लोगों के खोला जाए। नेपाल पर आरोप लगाया कि अति आवश्यक कार्य के बहाने अपने नागरिकों को भारत भेेजने के लिए पुल खुलवाता है, दूसरी तरफ भारत के साथ व्यापारिक गतिविधियां बंद की है।

व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि एक साल से पुल बंद होने से झूलाघाट का व्यापार चौपट हो चुका है। बिना कोरोना जांच के नेपाली भारत आ रहे हैं। बैतड़ी जिला अस्पताल में जांच की मशीन लगी है इसके बाद भी बिना जांच के नागरिकों को भारत भेजा जा रहा है। पुल से लगे नेपाली क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामले देख कर नेपाल का बैतड़ी प्रशासन दस दिन का लाकडाउन करने की तैयारी कर रहा है और पिथौरागढ़ प्रशासन नेपालियों के लिए पुल खोल रहा है। इस मामले को लेकर शनिवार को झूलाघाट के व्यापारियों की एक बैठक आहूत की गई है।

विरोध करने वालों में दीपक इजरवाल, ग्राम प्रधान दीपक इजरवाल, जगदीश जोशी, संजीव जोशी, राम चंद्र भट्ट, बेनीराम कलखुडिय़ा, मुकेश वर्मा, नूरजहां, इमरान, नरेश चंद्र, विजय भट्ट, भैरव पंगरिया आदि शामिल थे। तहसीलदार पंकज चंदोला का कहना है कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को नेपाल प्रशासन की अनुमति पत्र पर आवाजाही होगी। शादी, बीमार या आपात स्थिति को देखते हुए पुल कभी भी खोला जाएगा। आने जाने वालों को अनुमति पत्र लेना आवश्यक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.