Move to Jagran APP

रुद्रपुर में महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पांच पर केस दर्ज

कैनाल कालोनी रुद्रपुर निवासी महिला से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। साथ ही उसे घर में अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास किया। जब इसकी शिकायत उसने सास से की तो उसने किसी को भी कुछ न बताने की बात करते हुए उसकी पिटाई की।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 12:04 PM (IST)Updated: Mon, 06 Sep 2021 12:04 PM (IST)
रुद्रपुर में महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पांच पर केस दर्ज
रुद्रपुर में महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पांच पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : कैनाल कालोनी रुद्रपुर निवासी महिला से पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। साथ ही उसे घर में अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास किया। जब इसकी शिकायत उसने सास से की तो उसने किसी को भी कुछ न बताने की बात करते हुए उसकी पिटाई की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

कैनाल कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके घर के पास ही उसके ससुराल पक्ष के रिश्तेदार बंटी का घर है। बंटी उस पर गलत नजर रखता है और घर से बाहर आने जाने पर उसका पीछा करता है। कई बार वह उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। जब वह घर की छत पर होती है तो वह बाथरूम से अश्लील हरकत करता है। तीन सितंबर की दोपहर वह घर में अकेली थी। इसी बीच बंटी उसके घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर तो बंटी ने उसकी पिटाई की। शोर मचाने पर वह भाग गया।

इसकी जानकारी उसने अपनी सास संतोष देवी, बंटी की मां और इनके रिश्तेदार तुल बहादुर तथा उसकी पत्नी को दी तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इसकी शिकायत उसने रम्पुरा चौकी में दी तो उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि जांच महिला उप निरीक्षक राखी धौनी को दी गई है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.