Move to Jagran APP

Nainital Weather Update : जानिए कैसा रहेगा नैनीताल में 20 जनवरी तक मौसम, कैसी पड़ेगी ठंड

Today Nainital Weather News Update उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के मैदानी इलाकों में इन दिनों घना कोहरा हो रहा है। ठंड भी कड़ाके की पड़ रही है। जबकि नए साल की शुरुआत के साथ बारिश व हिमपात की सौगात देने वाला मौसम अगले एक सप्ताह सामान्य बना रहेगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 08:25 AM (IST)
Nainital Weather Update : जानिए कैसा रहेगा नैनीताल में 20 जनवरी तक मौसम, कैसी पड़ेगी ठंड
Weather in Nainital Today : जानिए कैसा रहेगा नैनीताल में 20 जनवरी तक मौसम, कैसी पड़ेगी ठंड

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Today Nainital Weather News Update : उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल के मैदानी इलाकों में इन दिनों घना कोहरा हो रहा है। ठंड भी कड़ाके की पड़ रही है। जबकि नए साल की शुरुआत के साथ बारिश व हिमपात की सौगात देने वाला मौसम अगले एक सप्ताह सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक कुमाऊं मंडल में बारिश की संभावना से इन्कार किया है। हालांकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने व पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पाला पडऩे की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में सूखी ठंड मुसीबत बढ़ाएगी। जनवरी में ठंड से राहत की उम्मीद कम है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान                अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी           16.2            9.6

पंतनगर             17.3            7.8

नैनीताल            9.6              3.0

मुक्तेश्वर           10.5            0.5

बागेश्वर             19.7            6.0

अल्मोड़ा             19.0            4.6

पिथौरागढ़           15.5           4.5

कोहरे व पाले की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ों में ठंड

तराई-भाबर में कोहरे की मौजूदगी जनवरी में सबसे अधिक रहती है। दीर्घावधि का औसत देखें तो जनवरी में 11.7 दिन कोहरा रहता है। इस बार भी मौसम इसी राह आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हल्द्वानी समेत पूरी तराई में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से तापमान में कमी आई है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.4 डिग्री व रात के पारे में 2.7 डिग्री की गिरावट आई है। हल्द्वानी में गुरुवार तड़के से कोहरे की स्थिति रही। सुबह सात बजे दृश्यता 100 मीटर रही। दोपहर दो बजे बाद कोहरा छंटने के बाद सूर्य के दर्शन हुए। कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री व न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल में 3 डिग्री तापमान की वजह से कंपकंपी छूट रही है। मुक्तेश्वर में पारा शून्य के करीब बना हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.