Move to Jagran APP

Nainital Weather Update : कल से मिल सकती है कोहरे से राहत, 31 जनवरी तक बारिश व हिमपात के आसार नहीं

Today Nainital Weather News Update 31 जनवरी तक बारिश व हिमपात के आसार नहीं हैं। मैदानी इलाकों में शुक्रवार को कहीं कहीं पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार से मौसम साफ होने के साथ राहत मिलेगी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 09:22 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 09:22 AM (IST)
Nainital Weather Update : कल से मिल सकती है कोहरे से राहत, 31 जनवरी तक बारिश व हिमपात के आसार नहीं
Weather in Nainital Today: कल से मिल सकती है कोहरे से राहत, 31 जनवरी तक बारिश के आसार नहीं

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : अगले पांच दिन पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जनवरी तक बारिश व हिमपात के आसार नहीं हैं। मैदानी इलाकों में शुक्रवार को कहीं कहीं पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार से मौसम साफ होने के साथ राहत मिलेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार व शनिवार को कहीं कहीं पर पाला पडऩे की संभावना है। ऐसे में रात का तापमान सामन्य से नीचे रह सकता है। दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी।

loksabha election banner

सोमवार को प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान                अधिकतम         न्यूनतम

हल्द्वानी           17.2                 7.0

मुक्तेश्वर           10.1                 -2.3

नैनीताल             8.1                  0.6

पंतनगर             15.9                 6.8

बागेश्वर              16.7                6.9

अल्मोड़ा             16.1                 1.6

पिथौरागढ़          13.9                 1.2

चम्पावत            11.3                 -1.3

फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है फफूंद

कीट रोक विशेषज्ञ बीडी शर्मा ने बताया कि अधिक बारिश व कोहरे की वजह से मटर, बीन, सरसों, मिर्च, प्याज, गोभी, चना, गेहूं, जौ, चारे आदि की फसलों पर फफूंद लग सकती है। यह पत्ती, तने आदि पर सफेद, धूसर या हल्के क्रीम कलर में दिखाई पड़ सकती है। इससे बचाव के लिए मौसम खुलने पर सल्फर 80 प्रतिशत या सल्फर युक्त रसायनों का बताए निर्देशों के आधार पर स्प्रे कर सकते हैं।

मुक्तेश्वर में जनवरी का न्यूनतम पारा

24 जनवरी, 2018 -3.2 डिग्री

28 जनवरी, 2019 -2.5 डिग्री

30 जनवरी, 2020 -2.7 डिग्री

30 जनवरी, 2021 -1.2 डिग्री

27 जनवरी, 2022 -2.5 डिग्री

कुमाऊं के दो जिलों में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ होने लगा है। मैदानी इलाकों में कोहरा मुसीबत बन रहा है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में पाला, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से तापमान में कमी आई है। कुमाऊं के दो जिलों में तापमान फिर से शून्य से नीचे पहुंच गया है। मुक्तेश्वर में इस शीतकाल में पहली बार पारा माइनस 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। चम्पावत में तापमान शून्य से नीचे होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.