Move to Jagran APP

जानिए नैनीताल में कब फिर बन रही है हिमपात की संभावना, कुमाऊं में कहां हो सकती है बारिश

Today Nainital Weather News Update कुमाऊं में फिर मौसम का रुख बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जहां फिर बारिश की संभावना बन रही है वहीं नैनीताल में बर्फबारी की संभावना भी बन रही है। नैनीताल में पर्यटकों को हिमपात की सौगात मिल सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 09:26 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 09:26 AM (IST)
जानिए नैनीताल में कब फिर बन रही है हिमपात की संभावना, कुमाऊं में कहां हो सकती है बारिश
Weather in Nainital Today: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण नैनीताल में बन रही है हिमपात की संभावना।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 जनवरी तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय होने के साथ कुमाऊं के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 23 जनवरी को अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी। दो हजार मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। 22 व 23 जनवरी को यूएसनगर, चम्पावत, नैनीताल जिले में कहीं कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

loksabha election banner

बारिश से तापमान में कमी

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को नैनीताल, मुक्तेश्वर, चम्पावत में दिन व रात का तापमान एक समान रहा।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान          अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी     14.8            9.6

पंतनगर       15.5           9.8

नैनीताल       7.3            3.0

मुक्तेश्वर      4.5            3.1

अल्मोड़ा       11.6           6.3

बागेश्वर        15.0         9.0

चम्पावत        7.0           6.2

पिथौरागढ़       10.8         6.7

जनवरी में सामान्य से चार गुना बारिश

इस बार जनवरी में मौसम मेहरबान रहा। हिमपात उम्मीद के अनुरूप नहीं हुआ हो लेकिन बारिश दीर्घावधि के औसत से चार गुना अधिक रही है। अल्मोड़ा में 18 मिमी के सापेक्ष 73 मिमी, बागेश्वर में 18 मिमी के सापेक्ष 57 मिमी, चम्पावत में 17 मिमी के सापेक्ष 59 मिमी, नैनीताल में 17 मिमी के सापेक्ष 70 मिमी, पिथौरागढ़ में 22 मिमी के सापेक्ष 59 मिमी व ऊधम सिंह नगर जिले में नौ मिमी के सापेक्षा 73 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश से पर्वतीय गेहूं की फसलों को फायदा पहुंचा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.