Move to Jagran APP

नैनीताल में गिरे हिमकण, बागेश्वर में हिमालयी चोटियों पर हो रहा हिमपात

कुमाऊं में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और हिमपात के कारण कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। नैनीताल में शनिवार को दिन में हिमकण गिरे तो हिमालयी गांवों में हुए हिमपात से पहाड़ लकदक हो गए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:28 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:28 PM (IST)
नैनीताल में गिरे हिमकण, बागेश्वर में हिमालयी चोटियों पर हो रहा हिमपात
मौसम बदलने के कारण नैनीताल में हिमकण गिरे तो चोटियों पर हुआ हिमपात

बागेश्वर, जागरण संवाददाता : उत्तराखंड का कुमाऊं मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। चोटियों पर हिमपात हो रहा है। नैनीताल में जहां हिमकण गिरे वहीं बागेश्वर जिले में चोटियों पर हिमपात हो रहा है।

loksabha election banner

बागेश्वर जिले में पिछले चार दिनों से मौसम लगातार खराब था। शुक्रवार की रात बारिश हुई। कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में हिमपात हो रहा है। जिसके कारण वहां पारा शून्य तक पहुंच गया है। ठंड लगातार बढ़ रही है। जिससे शनिवार को सुबह से ही शहर और कस्बाइ क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा।

कर्मी, विनायक, खाती, खरकिया, जांतोली, बदियाकोट, धाकुड़ी, पखुवा टाप आदि स्थानों पर लगातार हिमपात हो रहा है। इसके अलावा शामा, झूनी, खल्झूनी, रिखाड़ी आदि गांवों में भी फुहारें गिर रही हैं। जिसके कारण हिमपात वाले गांवों का पारा लुढ़क कर शून्य तक पहुंच गया है। जिले के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है। जिसके कारण सुबह से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।

हिमपात के कारण पानी और पशुओं के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है। नलों में पानी जमने लगा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव आदि जला रहे हैं। इधर, किसानों को बारिश से राहत मिली है। सब्जी और रबी की फसल अच्छी होने की उम्मीद बनी हुई है। उधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि हिमपात के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.