Move to Jagran APP

मौसम ने नैनीताल और मुनस्‍यारी को फिर दी बर्फबारी की सौगात, ये मार्ग हो गए बंद

Today Nainital Weather News Update शनिवार सुबह शहर में हिमकण गिरे। दोपहर बाद बारिश तो रुक गयी मगर आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार रात को एक बार फिर बारिश शुरू हो गयी। इसी बीच देर रात और रविवार सुबह शहर के उचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 10:51 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 10:51 AM (IST)
मौसम ने नैनीताल और मुनस्‍यारी को फिर दी बर्फबारी की सौगात, ये मार्ग हो गए बंद
Weather in Nainital Today: रविवार सुबह शहर के उचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ।

नैनीताल, जागरण संवाददाता : बीते दो दिनों से शहर में बिगड़े मौसम ने एक बार फिर बर्फबारी की सौगात दी है। शनिवार देर रात और सुबह शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। जिससे शहर की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर ढक गई है। वही शहर में अब भी बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में शाम तक और हिमपात होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर पहुंचे पर्यटक बर्फबारी से खासे उत्साहित हैं। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक हिमालय दर्शन, किलबरी रोड की ओर रुख करने लगे है।

loksabha election banner

मुनस्यारी में भी रात से ही हिमपात जारी है। भारी बर्फबारी के कारण थल-मुनस्यारी मार्ग बंद है। कालामुनि, बिटलीधार, बलाती में भारी हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री पहुंच गया है।

बता दें कि शुक्रवार से ही शहर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश के साथ ही शनिवार सुबह शहर में हिमकण गिरे। दोपहर बाद बारिश तो रुक गयी मगर आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार रात को एक बार फिर बारिश शुरू हो गयी। इसी बीच देर रात और रविवार सुबह शहर के उचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। जिससे ऊंची चोटियो पर बर्फ की सफेद चादर ढक गयी है। बर्फबारी होने के साथ ही तापमान में भारी गिरावट आ गयी है। लोग ठंड से राहत पाने को अंगीठी और हीटर का सहारा ले रहे है। शहर में अभी भी बारिश का क्रम जारी है। जिससे शाम तक और हिमपात होने की संभावना बनी हुई है।

हिमालय दर्शन और किलबरी रोड का रुख करने लगे पर्यटक

शहर में बिगड़े मौसम ने पर्यटकों को हिमपात की सौगात दी है। हिमपात देख पर्यटक खासे उत्साहित है। सुबह से ही पर्यटक बर्फ में लुत्फ उठाने शहर के ऊँचाई वाले क्षेत्र हिमालय दर्शन, किलबरी रोड की ओर रुख करने लगे है। बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों के उमड़ने से कारोबारी भी बेहतर काम होने की उम्मीद जता रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.