Nainita, Weather Update : कुमाऊं के इन जिलों में अब भी कंपाने वाली ठंड, जानें कब बन रही बारिश की संभावना
Today Nainital Weather News Update पश्चिमी विक्षोभ के बीतने के बाद मौसम में बदलाव आया है। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड से राहत मिली है। पर्वतीय इलाकों में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड पड़ रही है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Today Nainital Weather News Update: पश्चिमी विक्षोभ के बीतने के बाद मौसम में बदलाव आया है। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड से राहत मिली है। पर्वतीय इलाकों में कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड पड़ रही है। पाल पडऩे की वजह से कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह तापमान में गिरावट आई है। चम्पावत में लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस में बना रहा। शनिवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ माइनस 0.5 डिग्री पहुंच गया। नैनीताल, मुक्तेश्वर व बागेश्वर के तापमान में अच्छा सुधार हुआ है। पिथौरागढ़ के तापमान में मामूली सुधार हुआ है। अल्मोड़ा में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को कुमाऊं मंडल में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।
कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
स्थान 14 जनवरी 15 जनवरी
हल्द्वानी 8.5 11.1
पंतनगर 9.1 11.8
नैनीताल 4.3 6.7
मुक्तेश्वर 0.8 6.0
बागेश्वर 5.6 8.5
चम्पावत -0.3 -0.5
अल्मोड़ा 4.8 4.4
पिथौरागढ़ 2.0 2.3
19 जनवरी को पिथौरागढ़ में बदल सकता है मौसम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 व 18 जनवरी को भी कुमाऊं में आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिली होने की वजह से तापमान में सुधार होगा। 19 जनवरी को मौसम में हल्का बदलाव आने की उम्मीद है। इसकी वजह से कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।