Move to Jagran APP

उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : उत्तराखंड के मैदानी इलाके कोहरे और ठंड की चपेट में, मुक्तेश्वर का तापमान अब भी शून्य

Today Nainital Weather News Update उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में ठंड और कोहरे का प्रभाव कम नहीं हो रहा है। जनवरी बीतने से पहले हल्द्वानी का तापमान एक बार फिर दहाई के अंक से नीचे पहुंच गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 09:54 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 09:54 AM (IST)
उत्तराखण्ड चुनाव 2022 : उत्तराखंड के मैदानी इलाके कोहरे और ठंड की चपेट में, मुक्तेश्वर का तापमान अब भी शून्य
Weather in Nainital Today : पंतनगर का न्यूनतम तापमान ठीक 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कुमाऊं के मैदानी इलाकों में ठंड बरकरार है। कोहरे की वजह से तापमान में एक बार फिर कमी आई है। जनवरी बीतने से पहले हल्द्वानी का तापमान एक बार फिर दहाई के अंक से नीचे पहुंच गया है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का न्यूनतम तापमान ठीक 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

prime article banner

मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में अगले दो दिन ठंड का असर बरकरार रह सकता है। कोहरा इसकी वजह बनेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊधम सिंह नगर व नैनीताल जिले के मैदानी इकालों में अगले दो दिन हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। बुधवार को हल्द्वानी में कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से ठंड में तेजी आई है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान           अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी      15.1              9.8

पंतनगर        16.5             10.0

नैनीताल        5.6               2.2

मुक्तेश्वर       4.5               0.8

अल्मोड़ा        13.6             4.8

बागेश्वर        17.4              7.4

चम्पावत       9.1                3.0

पिथौरागढ़      9.2               3.7

पर्वतीय क्षेत्रों में राहत की उम्मीद

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में राहत भरा मौसम रहने की संभावना जताई है। 31 जनवरी तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहने की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में सुधार होगा। ऐसे में अगला सप्ताह कंपकंपी छुड़ा देने वाली सर्दी से थोड़ी राहत देने वाला रह सकता है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा आरके सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.