Move to Jagran APP

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी, जानिए कब साफ होगा मौसम

Today Nainital Weather News Update उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी है। वहीं घना कोहरा होने के कारण को वाहन चलाने में भी लोगों को असुविधा हो रही है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक कल से तामपान में बढोतरी हो सकती है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 07:44 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 07:44 AM (IST)
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी, जानिए कब साफ होगा मौसम
Weather in Nainital Today: 27 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी है। बुधवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी हुई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की हल्की बारिश की संभावना जताई है। अन्य जगहों पर मौसम साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है।

loksabha election banner

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय सिस्टम कमजोर पड़ गया है। बुधवार को कुछ जगहों पर इसका हल का प्रभाव दिख सकता है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 27 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 27 से 31 जनवरी के दौरान कुमाऊं में अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिली रहने से तापमान में वृद्धि होगी।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान                     अधिकतम          न्यूनतम

हल्द्वानी                14.1                  8.8

पंतनगर                  12.1                 9.2

नैनीताल                 6.0                    2.4

मुक्तेश्वर                5.0                    1.0

अल्मोड़ा                 14.8                   4.8

बागेश्वर                 18.5                   7.5

चम्पावत                10.1                   3.5

पिथौरागढ़              11.0                    4.3

तराई भाबर में कोहरे ने बढ़ाई ठंड

उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में मंगलवार को हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आई है। पंतनगर का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। हल्द्वानी के तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.