Move to Jagran APP

अपराधियों पर गैंगस्टर लगाने में नैनीताल पुलिस आगे, ऊधम सिंह नगर फिसड्डी

नैनीताल पुलिस अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने में पांच जिलों की पुलिस से आगे है। जिला बदर कर आरोपितों को जिले से बाहर भेजा जा रहा है। वहीं गैंगस्टर एक्ट लगाकर उनकी हरकतों पर विराम लगाने का प्रयास भी जारी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:50 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:50 AM (IST)
अपराधियों पर गैंगस्टर लगाने में नैनीताल पुलिस आगे, ऊधम सिंह नगर फिसड्डी
जिला बदर करने में ऊधमसिंह नगर पहले स्थान पर है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : चुनाव आयोग का शिकंजा कसते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। नैनीताल पुलिस अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने में पांच जिलों की पुलिस से आगे है। वहीं, जिला बदर करने में ऊधमसिंह नगर पहले स्थान पर है।

loksabha election banner

चुनाव में माहौल खराब न हो, इसलिए पुलिस अपराधियों पर कई तरह की कार्रवाई कर रही है। जिला बदर कर आरोपितों को जिले से बाहर भेजा जा रहा है। वहीं गैंगस्टर एक्ट लगाकर उनकी हरकतों पर विराम लगाने का प्रयास भी जारी है। पूरे कुमाऊं परिक्षेत्र की बात करें तो नैनीताल पुलिस आचार संहिता लागू होने से अब तक सात, ऊधम सिंह नगर 12, बागेश्वर पुलिस दो अपराधियों को जिला बदर कर चुकी है।

गैंगस्टर एक्ट लगाने में ऊधम सिंह नगर फिसड्डी रहा है। इतने बड़े जिले में एक भी अपराधी पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई नहीं की गई है। नैनीताल पुलिस ने पांच व अल्मोड़ा पुलिस ने चार आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। चुनाव में रुपये सप्लाई करने वालों पर भी सख्ती हुई है। ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने 31.27 लाख रुपये, नैनीताल पुलिस ने 2.93 लाख रुपये, अल्मोड़ा पुलिस ने 1.37 लाख रुपये, पिथौरागढ़ पुलिस ने 7.99 लाख, चंपावत पुलिस ने 80 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पकड़े गए वांछित हिस्ट्रीशीटर

जिला                  वांछित     गिरफ्तार

उधम सिंह नगर     215       119

नैनीताल               54         29

पिथौरागढ़             59         20

चम्पावत              03          01

बागेश्वर               14          05

अल्मोड़ा               02          00

अवैध असलहों की बरामदगी

उधम सिंह नगर       30

नैनीताल                03

चम्पावत                01

बरामद हुई अंग्रेजी शराब

उधम सिंह नगर      892 लीटर

नैनीताल                302 लीटर

अल्मोड़ा                1205 लीटर

पिथौरागढ़              618 लीटर

चंपावत                  319 लीटर

बागेश्वर                 74 लीटर

पुलिस का अब तक का काम सराहनीय : डीआइजी

डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि अपराधियों की निगरानी की जा रही है। माहौल खराब करने वालों को जिला बदर व गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया जा रहा है। कुमाऊं पुलिस का अब तक का काम सराहनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.