नैनीताल जिले को मिले नौ रजिस्ट्रार कानूनगो
जासं हल्द्वानी जिला प्रशासन ने नैनीताल जिले के नौ राजस्व उप निरीक्षकों को नवरात्र में पदोन्नति का तोहफा दिया है। सभी को रजिस्ट्रार कानूनगो बनाते हुए नए स्थान पर तैनाती दी गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 08:21 PM (IST)
जासं, हल्द्वानी : जिला प्रशासन ने नैनीताल जिले के नौ राजस्व उप निरीक्षकों को नवरात्र में पदोन्नति का तोहफा दिया है। सभी को रजिस्ट्रार कानूनगो बनाते हुए नए स्थान पर तैनाती दी गई है। डीएम की ओर से जारी आदेश में मोहित बोरा, भगवंत सिंह बिष्ट को तहसील लालकुआं, मनोज जोशी को रामनगर, कैलाश चंद्र को खनस्यूं, इकबाल अहमद, गिरीश चंद्र दुर्गापाल को नैनीताल, भूपेश चंद्र कोश्याकुटौली, पंकज कुडांई को हल्द्वानी, हेम चंद्र पलड़िया को धारी का रजिस्ट्रार कानूनगो बनाया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें