Move to Jagran APP

73 दिनों बाद काठगोदाम स्टेशन पर टूटा सन्नाटा, नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस से यात्री रवाना

कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए जारी लॉकडाउन के दौरान बंद हुई नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस 73 दिनों बाद मंगलवार को फिर से पटरी लौटी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 10:11 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 10:11 AM (IST)
73 दिनों बाद काठगोदाम स्टेशन पर टूटा सन्नाटा, नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस से यात्री रवाना
73 दिनों बाद काठगोदाम स्टेशन पर टूटा सन्नाटा, नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस से यात्री रवाना

हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए जारी लॉकडाउन के दौरान बंद हुई नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस 73 दिनों बाद मंगलवार को फिर से पटरी लौटी। स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित की गई इस ट्रेन में काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं व रुद्रपुर रेलवे स्टेशनों से बुक कराए गए 254 टिकटों में से 221 यात्रियों ने ही यात्रा कि। बाकी 33 यात्री किसी कारण से यात्रा की सेवा नहीं ले पाए। वहीं संक्रमण को देखते हुए जारी गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों को स्वास्थ्य जांच आदि के लिए डेढ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे के निर्देश दिए गए थे। जिस कारण यात्रियों के आने से पहले सारी व्यवस्था व्यवस्थित करने को लेकर रेलवे प्रबंधन व प्रशासन के लोग रात तीन बजे से ही स्टेशन पर मौजूद रहे।

loksabha election banner

फिजिकल डिस्टेंसिंग का रखा गया पूरा ध्यान

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आने का सिलसिला सुबह चार बजे से लेकर 5:20 तक चालू रहा। वहीं रेलवे की प्रशासनिक टीम आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने स्टेशन परिसर में व्यवस्था बनाई रखी। उन्होंने यात्रियों के बीच फिजिकल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखते हुए एक-एक व्यक्ति को ही जांच करवा के अंदर जाने दिया। वहीं जांच के लिए कतार में खड़े यात्रियों को प्रवेस से पहले मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करवाने के साथ ही सभी के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड़ करवाया गया। ट्रेन में चढऩे के पहले यात्रियों को फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइज करने के साथ ही उनका थर्मल स्कैनिंग कर स्टेशन में प्रवेश कराया गया। यात्रियों ने भी रेलवे प्रबंधन व प्रशासन का पूरा सहयोग करते करते हुए नियमों का पालन कर सुखद यात्रा का आनंद लिया।

टिकट व यात्री का विवरण

स्टेशन                बुक टिकट         कैंसिल टिकट          यात्रा किए

काठगोदाम         77                     10                           67

हल्द्वानी               82                      17                          65

लालकुआं            18                      0                             18

रुद्रपुर                  77                     6                             71

स्टेशन पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर सीनियर डीसीएम नीतू, काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय, मुख्य टिकट निरीक्षक हरीश भाकूनी, डीसीआइ मुकेश कुमार, आरपीएफ कमांडेंट अमिताभ, काठगोदाम आरपीएफ थाना प्रभारी रणदीप कुमार, काठगोदाम जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

लाॅकडाउन उल्लंघन में विधायक ठुकराल पर केस, राशन बांटने के दौरान उमड़ी थी भीड़ 

हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा के भाई के पेट्रोल पंप पर बाजपुर में लूट, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.