Move to Jagran APP

ऊधमसिंह नगर के नगला-पंतनगर को मिला नगर पालिका का दर्जा, अब क्षेत्र को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

किच्छा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणा में सम्मिलित नगला- पंतनगर को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी होने पर विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। वर्ष 2018 में नगला पंतनगर को नगर पालिका बनाने की घोषणा हुई थी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM (IST)
ऊधमसिंह नगर के नगला-पंतनगर को मिला नगर पालिका का दर्जा, अब क्षेत्र को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान नहीं कर पाते थे, वे लोग अब नगर पालिका के चुनाव में मतदान कर सकेंगे।

जागरण संवाददाता, पंतनगर: नगला- पंतनगर को नगर पालिका की अधिसूचना जारी होने पर न केवल लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, बल्कि विकास कार्य तेजी से होंगे। यहीं नहीं, जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान नहीं कर पाते थे, वे लोग अब नगर पालिका के चुनाव में मतदान कर सकेंगे।

loksabha election banner

किच्छा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की घोषणा में सम्मिलित नगला- पंतनगर को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी होने पर विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। वर्ष, 2018 में नगला पंतनगर को नगर पालिका बनाने की घोषणा हुई थी। जिसकी अधिसूचना मंगलवार को अपर सचिव रंजना राजगुरु के निर्देश पर प्रभारी सचिव वीके सुमन ने जारी की। नगला पंतनगर पालिका क्षेत्र 4421.7 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी।इसमें 57977 लोगों को इसका लाभ मिलेगा। आजादी के बाद नगला-पंतनगर में बसे लोग सिर्फ लोकसभा व विधानसभा में ही मतदान कर पाते थे, जबकि ग्राम प्रधान नहीं चुन पाते थे। इससे कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था।

किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास से नगला पंतनगर को नगर पालिका बनी। नगर पालिका बनने से क्षेत्र में स्वच्छता होगी, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य आदि सुविधाएं बेहतर मिलेंगी। विधायक शुक्ला ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लालपुर, नगला व सिरौलीकला नगर का रूप ले चुका है। जिसे नगर पंचायत/पालिका बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। नगला पंतनगर में विकास को गति मिलेगी। नगला पालिका बनने से शासन से करीब 30 से 40 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष बजट निर्धारित होता है। इससे सड़कें, लाइटें आदि सुविधाएं मिलेंगी। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। नगला नगर पालिका बनने से विवि पर वित्तीय बोझ भी कम पड़ेगा। विधायक शुक्ला ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के निमित्त कार्य कर रही है। जिस क्रम में सरकार के मुखिया जो कहते हैं, वहीं करते हैं, जो जनता के साथ वादा किया उसे पूरा करने का काम किया है। इससे पहले पंतनगर एयरपोर्ट पर विधायक शुक्ला के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.