नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण पर चलाया अभियान, लाइब्रेरी परिसर में ठेला चलाने वाले को खदेड़ा
नैनीताल रोड से लगे पार्क को अवैध पार्किंग बनाने वाले टैक्सी चालकों पर सख्ती बरती। शनिवार को मौके पर पहुंची टीम ने दो घंटे तक माइक से प्रचारित कराकर वाहनों को हटवाया था। दुर्गा सिटी के सामने के तीन पार्कों को कब्जा मुक्त कराया गया।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रखा है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने रोडवेज स्टेशन के आसपास फुटपाथ पर कब्जा जमाए लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर सामान जब्त किया। गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय परिसर में टिनशेड डालकर रह रहे व्यक्ति को बाहर कर दिया।
नगर निगम के जानकारी में आया था कि पुस्तकालय परिसर में कोई व्यक्ति अवैध रूप से रहकर पार्सल संरक्षित करने और उन्हें डिलीवर करने का काम करता है। रात में रिक्शे खड़े रहते हैं। पुस्तकालय के बाहर फुटपाथ पर ठेले खड़े रहते हैं। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान के नेतृत्व में चले अभियान में 20 से अधिक ठेले हटाए गए। कई ठेलों को जब्त कर दिया गया। अभियान जारी है।
चार दिन लगातार जारी है अभियान
नगर निगम चार दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं। नैनीताल रोड से लगे पार्क को अवैध पार्किंग बनाने वाले टैक्सी चालकों पर सख्ती बरती। शनिवार को मौके पर पहुंची टीम ने दो घंटे तक माइक से प्रचारित कराकर वाहनों को हटवाया था। दुर्गा सिटी के सामने के तीन पार्कों को कब्जा मुक्त कराया गया। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से पार्क में जाने वाले रास्तों पर खाई खुदवा दी। कुछ टैक्सियां फंसी रह गई। शहर के बीचो बीच बस स्टेशन के पास आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। नगर निगम द्वारा आए दिन अभियान चलाए जाने के कुछ दिन बाद वही स्थित हो जाती है। शहर में जाम लगने वाले प्रमुख स्थानों में यह शुमार है। इसके सामने ही कोतवली व एसडीएम कोर्ट है पर कोई सुनवाई नहीं होती। शहर इनकी आंखों के सामने रेंगने का मजूबर रहता है। इस दौरान वाहनों के धुंए व हार्न से प्रदूषण होता है