सांसद लॉकेट चटर्जी ने कार्यकर्ताओं से बातकर टटोला मन, तैयार की चुनावी रणनीति
चम्पावत भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपाईयों ने सांसद लॉकेट का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपक पाठक की अध्यक्षता में शक्तिकेन्द्र पर्यन्त कार्यकर्ता बैठक में लॉकेट चटर्जी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी मनमुटाव को दूरकर भाजपा के प्रत्याशी को जीताने का लक्ष्य रखें।
जागरण संवाददाता, चम्पावत : भाजपा उत्तराखंड की चुनाव सह प्रभारी व पश्चिम बंगाल राज्य से लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी ने शनिवार को चम्पावत व लोहाघाट विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर हमें भाजपा की सरकार बनानी है। इस दौरान उन्होंने दोनों विधान सभाओं के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर दावेदारों की नब्ज भी टटोली।
चम्पावत भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपाईयों ने सांसद लॉकेट का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दीपक पाठक की अध्यक्षता में शक्तिकेन्द्र पर्यन्त कार्यकर्ता बैठक में लॉकेट चटर्जी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी मनमुटाव को दूरकर भाजपा के प्रत्याशी को जीताने का लक्ष्य रखें। यदि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार नहीं बनी तो यहां भी पश्चिम बंगाल जैसे हालात हो जाएंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क और संगठन हित को लगातार सकारात्मक चर्चा करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से एक मन के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को कहा। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर पांडेय, प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, जिला महामंत्री दीपक रजवार, श्याम ढेक, हेमा जोशी, किरन देवी, नरेन्द्र लडवाल, निर्मल माहरा, श्याम पांडेय, मुकेश महाराना, सुभाष बगौली, कैलाश अधिकारी, महेश पंगरिया, विद्या जुकरिया, सतीश पांडेय, सुंदर बोहरा, केसी जोशी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं लोहाघाट ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव सह प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मिशन 2022 को लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य में जुट जाना है।
केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित हो सके। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि आने वाले चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलें जिससे कि उनके अनुभवों का फायदा मिल सके। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने कहा आने वाले चुनाव में लोहाघाट विधानसभा सीट जितने के साथ ही प्रदेश में भी भाजपा की सरकार आने का दावा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख बाराकोट विनीता फत्र्याल, ब्लाक प्रमुख लोहाघाट नेहा ढेक, ब्लाक प्रमुख पाटी कुसुम लता, लोहाघाट मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, राजू अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।