Move to Jagran APP

Live Nainital Coronavirus News Update : 13 ने दी कोरोना को मात, 22 नए मरीज पॉजिटिव मिले

Live Nainital Coronavirus News Update कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को नैनीताल जिले में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 07:28 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 07:29 AM (IST)
Live Nainital Coronavirus News Update : 13 ने दी कोरोना को मात, 22 नए मरीज पॉजिटिव मिले
Live Nainital Coronavirus News Update : 13 ने दी कोरोना को मात, 22 नए मरीज पॉजिटिव मिले

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मंगलवार को नैनीताल जिले में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ ही राहत भरी खबर है कि एसटीएच से 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में मंगलवार 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसमें से बागेश्वर निवासी 21 लोग रामनगर में क्वारंटाइन किए गए थे, जो 27 मई को महाराष्ट्र से लौटे थे। अब सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। इसके अलावा एक और पॉजिटिव मरीज एसटीएच में पहले से ही भर्ती है। नैनीताल जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 286 हो गई है।

loksabha election banner

169 पॉजीटिव अब तक ठीक हुए

राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव तीन और लोग पॅाजिटिव पाए गए हैं। इसमें बागेश्वर का एक, ऊधमसिंह नगर का एक, नैनीताल के आठ व तीन रोगी पिथौरागढ़ जिले के हैं। इनकी उम्र 06 वर्ष से अधिकतम 52 वर्ष है। इन्हें सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि अब तक 169 पॉजीटिव रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब अस्पताल में कोरोना के 35 रोगी भर्ती हैं।

कुमाऊं के अन्य जिलों की स्थिति

मंगलवार को नैनीताल को छोड़कर अन्य जिलो में में कोराना का कोई संक्रमित नहीं मिला। जिससे कुमाऊं के अन्य जिलों में संक्रमितों की संख्या में यथा स्थिति बनी है। ऊधमसिंहनगर जिले में अब तक मिले कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 70 , अल्मोड़ा में 63, पिथौरागढ़ में 27, बागेश्वर 21 और चंपावत में 27 है। कुमाऊं मंडल में कुल 439 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक कुल 512 मिल चुके हैं। वहीं चम्पावत जिले में कोरोना संक्रमित युवक की मौत मौत हो गई। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह ली उसने अंतिम सांस ली। 24 तारीख को जिला अस्पताल को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसटीएम में भर्ती कराया गया था।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला               आज मिले संक्रमित     कुल संक्रमित          एक्टिव केस

नैनीताल                     00                     286                       262

ऊधमसिंहनगर           00                    82                         55

अल्मोड़ा                     00                    63                         57

पिथौरागढ़                   00                    27                         27

चंपावत                       00                    27                         27

बागेश्वर                       00                    21                         13

कुल                           00                    512                       439

कैदियों के संक्रमित मिलने पर अब जेल अधीक्षक समेत 20 कर्मियों के लिए गए सैंपल 

मौसम और लॉकडाउन ने पहाड़ी फल उत्पादकों की तोड़ी कमर, रामनगर में 20 करोड़ की लीची का कारोबार चौपट  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.