मानसून पड़ा कमजोर, बादलों के बीच कुमाऊं में कहीं-कहीं आज भी हो सकती है बारिश
मानसून अपने आखिरी चरण में है। विदाई से पहले गुरुवार को शहर में मानसून झूमकर बरसा। हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में दोपहर बाद आधे घंटे तक जबरदस्त बारिश हुई। नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर पानी भर गया। इंदिरानगर में कई जगह पानी भरने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
हल्द्वानी, जेएनएन : मानसून अपने आखिरी चरण में है। विदाई से पहले गुरुवार को शहर में मानसून झूमकर बरसा। हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र में दोपहर बाद आधे घंटे तक जबरदस्त बारिश हुई। नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर पानी भर गया। इंदिरानगर में कई जगह पानी भरने से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
शुक्रवार से मानसून कमजोर पड़ने के आसार हैं। हालांकि कुमाऊं में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं कहीं बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। कुमाऊं में कहीं कहीं पर बारिश या ओलावृष्टि होने की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई। काठगोदाम में बीते 24 घंटे के दौरान 120 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रामनगर में 28 मिमी, नंधौर में 63 मिमी, नैनीताल में 2.4 मिमी बारिश हुई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।