Move to Jagran APP

ग्रामीणों के लिए वरदान बना सचल चिकित्सा वाहन, एंबुलेंस में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बचा रही जच्‍चा-बच्‍चा की जान

आरोही सचल वाहन में अल्ट्रासाउंड एएफटी लिवर फंक्शन टेस्ट किडनी फंक्शन लिपिड प्रोफाइल की जांच व यूरिन रक्त एचआइवी पीलिया मलेरिया टाइफॉयड ब्लड ग्रुप व शुगर जैसी कई जांचे कम दरों पर की जाती है। उसकी रिपोर्ट भी तुरंत दी जाती हैं।

By Prashant MishraEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 03:45 PM (IST)
ग्रामीणों के लिए वरदान बना सचल चिकित्सा वाहन, एंबुलेंस में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बचा रही जच्‍चा-बच्‍चा की जान
गत वर्ष सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से लगभग 7,000 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई।

भवाली, संवाद सहयोगी : आरोही संस्था द्वारा पिछले वर्ष ग्रामीण दुर्गम क्षेत्रो के लोगो को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए एक हाईटेक सचल चिकित्सा वाहन तैयार किया गया। यह रामगढ़, धारी व ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा हैं। आरोही सचल वाहन में अल्ट्रासाउंड, एएफटी, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी, फंक्शन, लिपिड प्रोफाइल की जांच व यूरिन, रक्त, एचआइवी, पीलिया, मलेरिया, टाइफॉयड, ब्लड ग्रुप व शुगर जैसी कई जांचे कम दरों पर की जाती है। उसकी रिपोर्ट भी तुरंत दी जाती हैं। जिस कारण यह वाहन दुर्गम क्षेत्रों के लोग इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं। अब तक हजारों की संख्या में लोग इसका लाभ उठा चुके है।

loksabha election banner

सतोली में आरोही संस्था की स्थापना सन 1992 में हुई। शुरूआत से ही संस्था ने ग्रामीणों के उत्थान के लिए कार्य किया। वर्तमान में संस्था के पास आरोही आरोग्य केन्द्र नामक आधुनिक अस्पताल है। जिसमें रोगी भर्ती, प्रयोगशाला, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, दन्त चिकित्सा और सर्जिकल सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। संस्था द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत नैनीताल जनपद के ओखलकाण्डा विकास खण्ड के 105 राजस्व गाँवों के  55,727 लोगों के साथ आरोग्य परियोजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य पर कार्य किया जा रहा हैं।

वही आरोही आरोग्य केन्द्र में पिछले वर्ष लगभग 12 हजार मरीजों ने अस्पताल की सुविधाओं का लाभ लिया। इसके अलावा 5 विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों में 795 मरीजों का उपचार किया गया। तथा 58 मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी, प्रसूती शल्य चिकित्सा, गुर्दे/पित्त की पथरी, बच्चेदानी, हार्निया हाइड्रोसिल व जनरल सर्जरी से सम्बन्धित ऑपरेशन किये गए। वही संस्था ने पिछले वर्ष आरोही की एमएमयू बस सेवा शुरू की। जिसका उद्वाटन सांसद अजय भट्ट द्वारा किया गया। इस सचल वाहन से प्रत्येक माह की दिनांक 1 से 8 तक को कैम्प आयोजित किए जाते हैं।  गत वर्ष सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से लगभग 7,000  से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गई।

संस्था के डॉ पंकज तिवारी  ने बताया कि यह एक ऐसी अत्याधुनिक बस है। जिसमें अल्ट्रासाउंड से लेकर खून की जाँच व दवाईयाँ अनुभवी चिकित्सकों की देख-रेख में की जाती हैं। अभी यह सुविधा नैनीताल जिले के तीन ब्लॉकों में ओखलकांडा, धारी व रामगढ में प्रदान की जा रही हैं। जिसका हजारों ग्रामीणो काे लाभ मिल रहा हैं। यह वाहन गर्भवतियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। क्योंकि उन्हें घर के पास अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मिल रही है।

सचल वाहन धारी, ओखलकांडा व रामगढ़ ब्लाक में दे रहा सेवा

आरोही का अत्याधुनिक सचल चिकित्सा वाहन धारी, ओखलकांडा व रामगढ ब्लाक में प्रत्येक महीने की 1 से 8 तारीख तक कैम्प लगाकर सेवा प्रदान कर रहा है। जिससे दुर्गम क्षेत्रो के हजारों लोग लाभवान्तित हो रहे है। अबतक सचल चिकित्सा वाहन से 7000 से अधिक लोगो का इलाज हो चुका है।

लाकडाउन में 50 मरीजो के जोड़े फ़्रैक्चर

लाकडाउन में जब जब वाहनों समेत सभी सुविधाए बन्द रही। तब आरोही अस्पताल लोगों के लिए काफी काम आया। लाकडाउन में अस्पताल में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 50 लोगों के फ्रेक्चर जोड़े गए।

बाल संसार में पढ़ते हैं करीब 150 विद्यार्थी

आरोही बाल संसार विद्यालय भी संस्था द्वारा संचालित किया जाता है। जहां नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी शिक्षा के साथ अन्य सीखने-सिखाने की गतिविधियाँ करते हैं। विद्यालय के आनंदपूर्ण परिवेश में बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। विद्यालय में लगभग 150 विद्यार्थी तथा 15 शिक्षक हैं। वहीं विद्यालय में 5000 पुस्तकों का एक पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला तथा वाई-फाई युक्त 15 कंप्यूटर उपलब्ध हैं|


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.