Move to Jagran APP

बंद धान खरीद केंद्रों को फिर से खोलने के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

विधायक नवीन दुम्का ने रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गजरौला संग देहरादून जाकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। विधायकों ने कहा क‍ि धान क्रय केंद्रों के बंद होने के कारण किसानों की उपज घर में पड़ी हुई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 03:10 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 03:10 PM (IST)
बंद धान खरीद केंद्रों को फिर से खोलने के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक
बंद धान खरीद केंद्रों को फिर से खोलने के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

लालकुआं, जेएनएन : विधायक नवीन दुम्का ने रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट, नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गजरौला के साथ देहरादून जाकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से सरकारी धान क्रय केन्द्र में पुनः धान खरीद चालू करने, गौला व नन्धौर में खनन को अधिक व्यवहारिक व रोजगारपरक बनाने के सम्बन्ध में बातचीत की।

loksabha election banner

विधायकों ने कहा क‍ि धान क्रय केंद्रों के बंद होने के कारण किसानों की उपज घर में पड़ी हुई है। इसलिए धान केंद्रों को पुनः खोलना अति आवश्यक है। विधायकों की मांग पर मुख्यमंत्री ने शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों को त्वरित निर्णय के निर्देश दिए। भरोसा दिया कि जल्द ही किसानों के हित मे निर्णय लिया जाएगा। जिसके बाद विधायकों ने अधिकारियों से खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र व्यक्तियों के सफेद कार्ड बनाने व राशनकार्ड आनलाइन होने में आ रही दिक्कतों व सौर उर्जा चलित तार फैन्सिग का दायरा पूरे विधानसभा मे बढ़ाने बावत वार्ता हुई । विधायक दुम्का ने बताया कि धान खरीद तत्काल प्रारम्भ होने की कार्यवाही हो रही है। जल्द ही धान खरीद केंद्र खुल जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.